Advertisement
आगरा

अबोध बालक की गला रेतकर हत्या करने की सनसनीखेज घटना का थाना न्यू आगरा पुलिस टीम ने 24 घण्टे में किया खुलासा 1 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

आगरा।अबोध बालक की अज्ञात अभियुक्त द्वारा गला रेतकर हत्या करने की सनसनीखेज घटना का थाना न्यू आगरा पुलिस टीम द्वारा 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए 01 शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार , कब्जे से आलाकत्ल ब्लेड आदि बरामद दिनांक 29.05.2021 को वन विभाग के गेट के पास नगला बूढी में एक अबोध बालक का शव बरामद हुआ था , जिसकी गला रेतकर हत्या की गयी थी । वादिया सरोज पत्नी रामराज द्वारा थाना न्यू आगरा पर देवेन्द्र पुत्र सरमन नि 0 मौहल्ला सिबरिया बिजली घर के पास भरतपुर राजस्थान हाल नि 0 नगला बूढी थाना न्यू आगरा जनपद आगरा के विरूद्ध तहरीर दी गयी थी । इस सम्बन्ध में थाना न्यू आगरा पर मु अ 0 सं 0 161/2021 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया था । उपरोक्त सनसनीखेज घटना के सफल अनावरण एवं संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एवं जनपद आगरा में कोविड -19 के संक्रमण से बचाव एवं शासन द्वारा लगाये गये लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आगरा द्वारा दिये गये आदेशानुसार तथा क्षेत्र में चोरी / लूट , डकैती , अवैध शराब की तस्करी करने व परिवहन , निर्माण आदि अपराधों की पूर्ण रोकथाम एवं इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में , क्षेत्राधिकारी हरीपर्वत के सफल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी हरीपर्वत को टीम गठित कर आवश्यक दिशा – निर्देश दिये गये । इसी क्रमानुसार दिनांक 31.05.2021 को गठित पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त पंजीकृत अभियोग में विवेचना , पतारसी सुरागरसी , पूछताछ , निरीक्षण घटनास्थल आदि अन्य साक्ष्य के आधार पर नामजद अभियुक्त देवेन्द्र उपरोक्त को घटना में शामिल नहीं होना पाया गया । पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर बालक के साथ दुष्कृत्य होना पाया गया था । पुलिस टीमों द्वारा विवेचना , पतारसी सुरागरसी , निरीक्षण घटनास्थल के आधार पर उपरोक्त घटना में सचिन पुत्र स्व 0 दिनेश कुमार नि 0 नगला बूढी कुटिया वाली गली किराये का मकान पडरा थाना न्यू आगरा का नाम प्रकाश में आया । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु थाना क्षेत्र में चैकिंग व गश्त की जा रही थी । चैकिंग के दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आया अभि 0 सचिन उपरोक्त इस समय थाना क्षेत्र में कहीं जाने की फिराक में खड़ा हुआ है यदि जल्दी की जाये तो गिरफ्तार किया जा सकता है । पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल बताये स्थान पर पहुंच चारों ओर से घेरघोट करते हुए अभि 0 सचिन उपरोक्त को एक बारगी दबिश देते हुए गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्त के कब्जे व निशानदेही से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद ब्लेड , घटना में प्रयुक्त पहने हुए कपड़े , मृतक के गले का लॉकेट बरामद हुए ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button