हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
संतकबीरनगर पुलिस द्वारा हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ के निर्देशन , अपर पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर श्री संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल भदौरिया के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बखिरा श्री चन्दन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज दिनाँक 11.10.2021 को समय 11.40 बजे थाना बखिरा क्षेत्र के अन्तर्गत बखिरा मेहदावल मार्ग पर स्थित ढोढ़या पुलिया के पास से घटना में संलिप्त सत्येन्द्र राय पुत्र चन्द्रप्रकाश राय निवासी बौरव्यास थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया । दिनांक 24.07.2021 को थाना बखिरा क्षेत्रांतर्गत बौरव्यास निवासी लक्ष्मण पाण्डेय पुत्र रघुनन्दन पाण्डेय उम्र लगभग 52 वर्ष की उनके गाँव के बाहर हत्या कर दी गयी थी । जिसके उपरान्त थाना बखिरा पुलिस द्वारा वादिनी ( मृतक की पुत्री ) की लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु ० अ ० सं ० 216/2021 धारा 302/34 भा 0 द 0 वि 0 पंजीकृत किया गया था । गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण – – सत्येन्द्र राय पुत्र चन्द्रप्रकाश राय निवासी बौरव्यास थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर । गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण : थानाध्यक्ष बखिरा श्री चन्दन कुमार , कां ० जितेन्द्र शाह , कां ० नीतीश कुमार ।



