Advertisement
भारतवित्‍त मंत्रालय

वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए भारत सरकार के (अस्‍थायी/ऑडिट नहीं किए गए) खाते

रिपोर्ट:-शमीम 

वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए भारत सरकार के (अस्‍थायी/ऑडिट नहीं किए गए) खातों को समेकित कर दिया गया है और रिपोर्ट प्रकाशित कर दी गई हैं। प्रमुख बातें नीचे दी गई हैं: –

भारत सरकार को 2023-24 के दौरान ₹27,88,872 करोड़ (कुल प्राप्तियों के अनुरूप संशोधित अनुमान 2023-24 का 101.2 प्रतिशत) प्राप्त हुए हैं, जिसमें ₹23,26,524 करोड़ कर राजस्व (केन्‍द्र को शुद्ध), ₹4,01,888 करोड़ गैर-कर राजस्व और ₹60,460 करोड़ गैर-ऋण पूंजी प्राप्तियां शामिल हैं। गैर-ऋण पूंजी प्राप्तियों में ऋणों की वसूली (₹27,338 करोड़) और विविध पूंजी प्राप्तियां (₹33,122 करोड़) शामिल हैं। इस अवधि तक भारत सरकार द्वारा करों के हिस्से के हस्तांतरण के रूप में राज्य सरकारों को ₹11,29,494 करोड़ हस्तांतरित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में ₹1,81,088 करोड़ अधिक है।

भारत सरकार द्वारा किया गया कुल व्यय ₹44,42,542 करोड़ (संबंधित संशोधित अनुमान 2023-24 का 98.9 प्रतिशत) है, जिसमें से ₹34,94,036 करोड़ राजस्व खाते पर और ₹9,48,506 करोड़ पूंजी खाते पर हैं। कुल राजस्व व्यय में से ₹10,63,871 करोड़ ब्याज भुगतान के कारण और ₹4,13,542 करोड़ प्रमुख सब्सिडी के कारण हैं।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button