Advertisement
बाराबंकी

लूट की घटना का सफल अनावरण कर 07 शातिर लुटेरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे/निशांदेही पर नकदी, 03 अदद मोटर साइकिल व तमंचा बरामद

रिपोर्ट:-शमीम 

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 19.05.2024 को पुलिस टीम द्वारा थाना सतरिख पर पंजीकृत मु0अ0सं0 225/2024 धारा 452/394 भादवि0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. मुनीम उर्फ मनीष यादव पुत्र शिवरतन यादव निवासी ग्राम भिटौली कला थाना सतरिख जनपद बाराबंकी 2. सुल्तान अहमद पुत्र मुमताज अहमद निवासी मो0 न्यू हैदरगंज चोर घाटी पेट्रोल पम्प के पीछे थाना सआदतगंज जनपद लखनऊ 3. हरीराम रावत पुत्र अहलादी निवासी ग्राम रुस्तमपुरवा मजरे खसपरिया थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी 4. सुमित कुमार श्रीवास्तव पुत्र कमल किशोर श्रीवास्तव निवासी म0नं0 43बी/1 दबौली थाना गोविन्दनगर जनपद कानपुर नगर 5. यश गुप्ता पुत्र गोपाल कृष्ण गुप्ता निवासी HIG 279 रतनलाल नगर थाना गोविन्द नगर जनपद कानपुर नगर 6. राजीव कुमार पुत्र लालबाबू साहू निवासी 540 रविदास पुरम थाना बर्रा जनपद कानपुर नगर हालपता बारादेवी नटवर टोला थाना जूही जनपद कानपुर नगर 7. अविनाश कुमार पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी 944 मानस नगर थाना कृष्णा नगर जनपद लखनऊ को अनमोल ईंट भट्टा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से 35,000/-रुपये नकद, 03 अदद मोटरसाइकिल व 02 अदद तमंचा मय कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्तगण 1. मुनीम उर्फ मनीष यादव 2. सुमित कुमार श्रीवास्तव उपरोक्त के कब्जे से बरामद तमंचा के आधार पर मु0अ0सं0 228,229/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियोग उपरोक्त की विवेचना में साक्ष्य संकलन व बरामदगी के आधार पर धारा 452/394 भादवि0 का लोप कर धारा 395/412 भादवि0 में तरमीम किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 17.05.2024 को थाना सतिख क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भिटौली कलां में एक घर में असलहे के बल पर नकदी लूटे जाने की घटना स्वीकार की है। अभियुक्त मुनीम उर्फ मनीष यादव, वादी के गांव का ही रहने वाला है वादी की प्लाईवुड की फैक्ट्री होने के कारण अभियुक्त मुनीम उर्फ मनीष यादव उपरोक्त को विश्वास था कि उसके घर में अधिक नकदी होगी। अतः अभियुक्त द्वारा अन्य साथियों के साथ योजनाबद्ध तरीके से वादी के घर पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी की जा रही है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button