Advertisement
बहराइच

25000 रुपये का इनामिया वांछित/फरार अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट:-शमीम 

थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया बहराइच श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा अपराध की रोकथाम व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय नगर बहराइच नगर श्री रामान्द कुशवाहा व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नगर श्री राजीव सिसौदिया के कुशल निर्देशन में प्र०नि० श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र थाना दरगाह शरीफ मय उ०नि० विरेन्द्र मणि त्रिपाठी मय उ०नि० इन्द्रजीत यादव मय हमराह हे०का० अजय यादव व का० लवरोज यादव व का० संजय पाल व का० इन्द्रासन व का० सत्येन्द्र यादव के एक टीम गठित कर वांछित । फरार अभियुक्त सम्बन्धित मु०अ०सं० 137/23 धारा 3(1) उ०प्र० गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच की तलाश व पतारसी में पुलिस टीम डिगिहा चौराहे पर मौजूद था कि जरिये मुखबीर सूचना मिली की मुकदमा उपरोक्त का वांछित फरार अभियुक्त गोण्डा जाने के लिये दूनक्का तिराहे पर मौजूद है। इस सूचना पर विश्वास कर हमराही कर्मचारी गण को मकसद समझाकर बाउम्मीद गिरफ्तारी दूनक्का की पहुंच कर आवश्यक बल प्रयोग कर अभियुक्त को घेर घार कर समय 09:15 बजे पकड़ लिया गया। अभियुक्त नदीम उपरोक्त काफी दिनों से वंचित था जिसकी गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ₹25000 का इनाम घोषित था तथा गिरफ्तारी हेतु कई टीम में गठित थी। आज अभियुक्त की गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही करने के पश्चात माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button