राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा चयनित ग्राम भनौली में सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। मोहनलाल वर्मा एजूकेशनल इंस्टीट्यूट पल्हरी बाराबंकी की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा चयनित ग्राम भनौली में सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ0 अनिल विश्वकर्मा व वरिष्ठ कवि ओपी वर्मा ‘ओम ‘ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना तथा अतिथियों के स्वागत से हुआ। तत्पश्चात स्वयं सेवक जय गुप्ता ने सात दिवसीय विशेष शिविर की उपलब्धियां तथा कैम्प रिपोर्ट प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में उपस्थित नोडल अधिकारी अनिल विश्वकर्मा ने बच्चों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया। कार्यक्रम में उपस्थित कवि ओपी वर्मा ओम ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यों पर प्रकाश डाला और जन प्रकृति समाज को जोड़ने का सच्चा साधन बताया। कार्यक्रम में उपस्थित लता श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय सेवा योजना देश की तरक्की का श्रेय दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 एच.एन. चौधरी ने सभी स्वयं सेवकों को आशीर्वाद प्रदान किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी पंकज पटवा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर किया।प्राध्यापक राकेश वर्मा, रक्षपाल, गांव के पूर्व प्रधान, तथा सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।




