Advertisement
नई दिल्लीभारत

केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के 50 लाख डीएलसी के लक्ष्य के साथ राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 2.0 का 1 नवंबर, 2023 एक माह के लिए शुभारंभ

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग के सचिव श्री वी श्रीनिवास 04 नवंबर को बेंगलुरु में डीएलसी अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे

राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 2.0 का भारत के सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 100 शहरों में 500 स्थलों पर आयोजन होगा

डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र का फेस ऑथेंटिकेशन सबमिशन पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की प्रक्रिया को आसान और निर्बाध बनाएगा

रिपोर्ट:-शमीम 
केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के ‘जीवनयापन में आसानी’ के लिए पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (डीएलसी) अर्थात जीवन प्रमाण को व्‍यापक स्‍तर पर बढ़ावा दे रहा है। 2014 में, बायोमेट्रिक उपकरणों का उपयोग करके डीएलसी जमा करना शुरू किया गया था। इसके बाद, विभाग ने आधार डेटाबेस पर आधारित चेहरे के प्रमाणीकरण तकनीक को विकसित करने के लिए इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और यूआईडीएआई के साथ कार्य किया ताकि किसी भी एंड्रॉइड आधारित स्मार्ट फोन से एलसी जमा करना संभव हो सके। इस सुविधा के अनुसार, चेहरे के प्रमाणीकरण तकनीक के माध्यम से किसी व्यक्ति की पहचान की जाती है और डीएलसी तैयार किया जाता है। नवंबर 2021 में शुभारंभ की गई इस महत्वपूर्ण तकनीक ने पेंशनभोगियों की बाहरी बायो-मीट्रिक उपकरणों पर निर्भरता को कम कर दिया और स्मार्टफोन-आधारित तकनीक का लाभ उठाते हुए इस प्रक्रिया को जनता के लिए अधिक सुलभ और किफायती बना दिया।

डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए डीएलसी/फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के उपयोग के लिए केंद्र सरकार के सभी पेंशनभोगियों के साथ-साथ पेंशन संवितरण प्राधिकारियों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से, पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने नवंबर 2022 देश भर के 37 शहरों में एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया। यह अभियान एक बड़ी सफलता थी और केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के 35 लाख से अधिक डीएलसी जारी किए गए। अब 1 से 30 नवंबर, 2023 तक देश भर के 100 शहरों में 500 स्थानों पर 17 पेंशन वितरण बैंकों, मंत्रालयों/विभागों, पेंशनभोगी कल्याण संघ, यूआईडीएआई और एमईआईटीवाई के सहयोग से 50 लाख पेंशनभोगियों को लक्षित करते हुए एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन

इस संबंध में, भारतीय स्टेट बैंक के समन्वय से बेंगलुरु में डीएलसी शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर शहर के विभिन्न स्थलों जैसे एसबीआई द्वारा इसरो, नाल बेंगलुरु, येलहंका न्यू टाउन, वायु सेना स्टेशन येलहंका और हेसरघट्टा जबकि केनरा बैंक द्वारा विजयनगर-द्वितीय, बसवेश्वर, हनुमंतनगर, मल्लेश्वरम और राजाजीनगर-द्वितीय ब्लॉक डीपीसीडी पर आयोजित किए जा रहे हैं। यूआईडीएआई की एक टीम भी पेंशनभोगियों को उनके आधार रिकॉर्ड को अद्यतन करने में सहायता करने के लिए, जहां भी आवश्यक हो, और किसी भी तकनीकी मुद्दे का समाधान के लिए शिविरों में भाग लेगी।

विज्ञापन 2

इस संबंध में, डीओपीपीडब्‍ल्‍यू की एक टीम बैंक अधिकारियों, पेंशनभोगियों और तीन पंजीकृत पेंशनभोगी संघों कर्नाटक सेंट्रल गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन, कर्नाटक पोस्ट एंड टेलीकम्युनिकेशंस पेंशनर्स एसोसिएशन और ऑल इंडिया बीएसएनएल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ अभियान की प्रगति की समीक्षा करने के लिए 4 नवंबर को श्री वी. श्रीनिवास, सचिव (पेंशन) की अध्यक्षता में बेंगलुरु का दौरा करेगी।

विज्ञापन 3

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग इस अभियान को पूरे देश में सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button