
पंकज मिश्रा ने इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन किया।
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा,साहिबगंज
साहिबगंज। बरहेट प्रखंड के झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता माननीय श्री पंकज मिश्रा जी शामिल हुए। श्री मिश्रा जी को प्रखंड समिति के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। श्री मिश्रा जी ने प्रखंड परिसर में नव निर्मित इंडोर स्टेडियम का विधिवत रूप से फिता काटकर एवं नारियल फोड़कर शुभ उद्घाटन किया। मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष श्री अरुण सिंह,सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम,जिप अध्यक्ष श्रीमती मोनिका किस्कू, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी, केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो नजरूल इस्लाम,जिला प्रवक्ता राजाराम मरांडी,सिमोन मालतो,जिला संगठन सचिव छवि हेंब्रम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, सचिव मुजीबुर्रहमान, मोहम्मद अली अंसारी,निमाय चंद्र शील,एजाज अंसारी,नूर हुसैन अंसारी,लखीराम हेंब्रम,गुंजन सिंघानिया,उपप्रमुख रुपक साह,पुसा टुडू, अब्दुल मजीद,पप्पू भगत,जिसू मरांडी,जिप सदस्य जेठा मुर्मू,शमीम अंसारी बाबुधन टुडू बेला किस्कू,सुनीता टुडू, पार्वती हांसदा सहित सभी 22पंचायत के अध्यक्ष सचिव एवं अन्य मौजूद थे।




