Advertisement
रामपुर

आपराधिक कृत्यों में लिप्त रहने वाला हिस्ट्रीशीटर एवं टॉप -10 अपराधी नब्बू उर्फ नायब की थाना अजीमनगर पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत की गयी सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

रामपुर।आपराधिक कृत्यों में लिप्त रहने वाला हिस्ट्रीशीटर एवं टॉप -10 अपराधी नब्बू उर्फ नायब की थाना अजीमनगर पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत की गयी सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही अभियुक्त नब्बू उर्फ नायब पुत्र हसमत अली निवासी ग्राम आंगा थाना अजीमनगर , रामपुर के विरूद्ध थाना अजीमनगर , रामपुर पर मु 0 अ 0 सं0-165 / 2020 धारा 3 ( 1 ) गैंगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत हुआ था । नब्बू उर्फ नायब अपराधी प्रवृति का व्यक्ति है । इसका मुख्य पेशा अपराध करना है । यह थाना अजीमनगर का हिस्ट्रीशीटर व टॉप -10 अपराधी है । अपराध की दुनिया में रहकर अपने साथियों के साथ मिलकर , आपराधिक कृत्यों में लिप्त रहकर अवैध रूप से धन अर्जित कर अपनी पत्नी के नाम 02 प्लाट खरीदकर मकान का निर्माण कराया है , जिनमे से ( 01 ) – सैंजनी नानकार तहसील सदर , रामपुर की खतौनी खाता संख्या -431 गाटा संख्या 23 रकबा 0.351 हे 0 में से 0.0126 हे 0 अर्थात 126 वर्ग मीटर भूमि पर दो मंजिला भवन बना हुआ जिसकी वर्तमान कीमत 38,43,000 रूपये ( 02 ) -ग्राम आंगा तहसील सदर जनपद रामपुर की खतौनी खाता संख्या 309 गाटा संख्या 233 रकबा 0.398 हे 0 का 1/3 भाग अर्थात 0.132 हे 0 वर्तमान अनुमानित कीमत 3.82,800 रूपये है । उक्त दोनों सम्पत्ति / मकान की अनुमानित कीमत 42 . 25.800 रूपये ( बयालिस लाख पच्चीस हजार आठ सौ रूपये ) की अचल सम्पत्ति अर्जित की है । पुलिस अधीक्षक , रामपुर की संस्तुति पर जिला मजिस्ट्रेट , रामपुर के आदेश वाद संख्या -00631 / 2021 कंप्यूटरीकृत वाद संख्या – डी 202113590000631 सरकार बनाम नब्बू उर्फ नायब के अन्तर्गत धारा 14 ( 1 ) अधिनियम – गिरोहबंद एवं असामाजिक क्रियाकलाप ( निवारण ) अधिनियम 1986 के आदेश के अन्तर्गत अभियुक्त नब्बू उर्फ नायब द्वारा अवैध रूप से अर्जित सम्पत्ति से ग्राम सैजनी नानकार तथा ग्राम आंगा दो प्लाट खरीदकर मकान का निर्माण कराया गया है जिनकी अनुमानित कीमत 42.25.800 रूपये ( बयालिस लाख पच्चीस हजार आठ सौ रूपये ) है । आज दिनांक 26-06-2021 को उक्त मकान के जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी । अभियुक्त बब्बू उर्फ नायब के विरूद्ध जनपद रामपुर एवं नैनीताल के विभिन्न थानों पर चोरी , लूट , बलात्कार , मारपीट , पुलिस मुठभेड इत्यादि के सम्बंध में 22 अभियोग पंजीकृत है ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button