गरिमा एवं सम्मान के साथ जिले में मनाया जाएगा गणतन्त्र दिवस समारोह

समित अवस्थी मंडल संपादक
जनपद बहराइच गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित किये जाने के उद्देश्य से वृहस्पतिवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जिला स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक के सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जाय तथा गणतन्त्र दिवस की गरिमा के अनुरूप अन्य कार्यक्रम भी पूरी भव्यता/उत्कृष्टता के साथ आयोजित किये जायें।
डीएम डॉ. चन्द्र ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गणतन्त्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कोविड-19 से बचाव तथा सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षात्मक प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। तहसील एवं ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम के आयोजन के लिए एसडीएम व बीडीओ को तथा ग्राम स्तर पर कार्यक्रमों के आयोजन के लिए ग्राम स्तरीय अधिकारियों और ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि गणतन्त्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सम्मिलित हों। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, सीएमओ डॉ एस.के. सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओ.पी. चैधरी व अन्य अधिकारी तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
विनियमन शुल्क जमा करने के बाद ही करें भट्ठों का संचालनः डीएम
बहराइच 20 जनवरी। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने जनपद में संचालित सभी भट्ठा स्वामियों को निर्देश दिया है कि 31 जनवरी 2023 तक भट्ठा सत्र 2022-23 का विनियमन शुल्क जमा करने के उपरान्त ही भट्ठा का संचालन करें। अन्यथा की स्थिति में नियमों में प्राविधानित व्यवस्था के तहत सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जाएगी जिसके भट्ठा स्वामी स्वयं उत्तरदायी होंगे। इस सम्बन्ध में डीएम डॉ. चन्द्र द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने तहसील क्षेत्र में संचालित ईंट भट्ठा स्वामियों से उक्त का अनुपालन सुनिश्चित कराएं।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
विकास खण्ड मिहींपुरवा व नवाबगंज में आयोजित होगा रोज़गार मेला
बहराइच 20 जनवरी। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्लान के अन्तर्गत जनपद के चयनित दो विकास खण्डों में रोज़गार मेले का आयोजन प्रस्तावित है। श्री कुमार ने बताया कि 23 जनवरी को ब्लाक मिहींपुरवा व 23 को ब्लाक नवाबगंज में पूर्वान्ह 11ः00 बजे से एक दिवसीय रोज़गार मेले का आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षित बेरोज़गारों को रोज़गार उपलब्ध कराया जाएगा। श्री कुमार ने बताया कि रोज़गार मेले में निजी क्षेत्र की 07 कम्पनियाँ प्रतिभाग करेंगी।
रोज़गार मेंले में नवभारत फर्टीलाइजर प्रा.लि. द्वारा सेल्स रिप्रजेंटेटिव के 20 पद हेतु हाईस्कूल उत्तीर्ण 20 से 40 वर्ष आयु वर्ग, वेतन रू. 8,000=00, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हरबल्स आयुर्वेदिक प्रा.लि. द्वारा ब्लाक आफिसर के 62 पद हेतु योग्यता स्नातक उत्तीर्ण, आयु 20 से 45 वर्ष, वेतन रू. 20.000, मैनकाइन्ड हेल्थ केयर द्वारा सुपरवाइजर के 59 पद हेतु स्नातक आयु 18 से 40 वर्ष, वेतन रू. 13,600, इण्टरनेशनल प्रोटेक्शन सेक्यूसेफ द्वारा ट्रेनी आपरेटर के 350 पद पर हाईस्कूल/आई.टी.आई./डिप्लोमा उत्तीर्ण, आयु 18 से 30 वर्ष, वेतन रू. 10,900, संजीवनी आयुर्वेद द्वारा सुपरवाइजर/एरिया मैनेजर के 46 पद हेतु स्नातक, आयु 18 से 40 वर्ष, वेतन रू. 19,900, पतंजली आयुर्वेद इन्फोसाल्यूशन द्वारा स्टोर इंचार्ज के 60 पद पर स्नातक उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 35 वर्ष, वेतन रू. 10,700 तथा सिप्ला आयुर्वेद द्वारा आफिस स्टाफ के 15 पद पर इण्टरमीडिएट आयु सीमा 18 से 35 वर्ष, वेतन रू. 14,800 प्रतिमाह देय होगा। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में ब्लाक मिहीपुरवा एवं नवाबगंज के सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत पुरुष/महिला अभ्यर्थी प्रतिभाग करने हेतु अपने बायोडाटा सहित समस्त शैक्षिक योग्यता के अंकपत्र, प्रमाण पत्र, आधारकार्ड मूलरूप मे एवं उनकी एक-एक छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित ब्लाक मिहीपुरवा में 23 जनवरी 2023 एवं ब्लाक हेतु 24 जनवरी 2023 को ब्लाक समाभार पहुॅचकर रोज़गार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
ईडेन पब्लिक स्कूल एवं जिला चिकित्सालय में आयोजित हुआ शिविर
चित्र संख्या 03 व 04 तथा फोटो कैपशन।
बहराइच 20 जनवरी। जनवरी। जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह निर्देशन में राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी 2023 के उपलक्ष्य में महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में तीसरे दिन जिला बाल संरक्षण इकाई एवं महिला शक्ति केन्द्र द्वारा जनपद बहराइच के ईडेन पब्लिक स्कूल एवं जिला चिकित्सालय में बाल लिंगानुपात, बाल संरक्षण, बालिका कौशल विकास एवं सरकारी योजनाओं पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ संदेश के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकरी देते हुए बेटी बचाओं बेटी पढाओं की शपथ दिलाते हुए हस्ताक्षर अभियान के अनुक्रम में हस्ताक्षर भी करवाये गये। शिविर में बेटी बचाओं-बेटी पढाओं का स्टीकर चस्पा कर योजना का प्रचार-प्रसार किया गया। इस अवसर पर बाल संरक्षण अधिकारी शिविका मौर्या, महिला कल्याण अधिकारी रागिनी विश्वकर्मा, जिला समन्वयक नीलम शुक्ला एवं आनन्द चौधरी, विद्यालय के अध्यापकगण एवं बच्चें मौजूद रहे।
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः




