Advertisement
अयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी

फतेहपुर कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद दिया चोरी की घटना को अंजाम।

रिपोर्ट-समित अवस्थी मंडल संपादक
फतेहपुर, बाराबंकी। आपकों बता दें कि पिछली 28/06/2023 को RS Trading Company( बैंट्री ई रिक्शा) में चोर ने ताला तोड़ चोरी करने की कोशिश की थी जिसकी लिखित तहरीर देकर प्रार्थी ने चोर की पहचान कर फतेहपुर चौकी पुलिस को अवगत कराया था

लेकिन चौकी पुलिस द्वारा चोरी का प्रयास कर रहे नामजद अभियुक्त का धारा 151 में चालान करते हुए मामले को रफा-दफा कर दिया गया था जिसके बाद से चोरों के हौसले और भी बुलंद हो गए और आज दिनांक 18/07/2023 को चोरों ने उसी स्थान से चंद कदम दूर फतेहपुर बाराबंकी नाम से संचालित कट्रांसपोर्ट पर खड़े तीन ट्रकों से करीब 1000 लीटर से ज्यादा डीजल किया चोरी,कर लिया ट्रांसपोर्ट मालिक ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई अब देखना यह है कि फतेहपुर चौकी पुलिस कार्रवाई करती हैं कि पहले की तरह मामले को फिर रफा-दफा कर देती है।

पूरा मामला फतेहपुर रामनगर रोड का है जहां पर कुंडल वर्मा पुत्र केशव राम का निवासी उजरवारा पुरवा के रहने वाले हैं जिनका फतेहपुर बाराबंकी नाम से ट्रांसपोर्ट संचालित है जिस पर बीती रात खड़े ट्रक संख्या यूपी 53 सी टी 8484 चालक सुभाष चौहान पुत्र कैलाश चौहान निवासी महादेव छपरा हाटा कुशीनगर व भोलेशंकर पुत्र स्वर्गीय राम यज्ञ तिवारी निवासी बड़कुइयाँ तहसील रुधौली बस्ती ट्रक नंबर यूपी 51 ए टी 0186 व चंद्रभान चौधरी पुत्र धनपत निवासी परासी तहसील व जिला बस्ती ट्रक नंबर यूपी 51 ए टी 4217 लेकर माल उठाने पहुंचा था। रात में ट्रक ट्रांसपोर्ट के पास खड़े थे जहां तीनो ट्रकों से करीब 1000 लीटर से ज्यादा डीजल अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। चोरी की घटना की ट्रांसपोर्ट मालिक कुंडल वर्मा ने लिखित तहरीर पुलिस चौकी फतेहपुर मे देकर कार्यवाही की मांग की है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button