
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
बाराबंकी । बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत जनसंवाद कार्यक्रम के क्रम में आज दिनांक 10.07.2022 को विधानसभा कुर्सी के अंतर्गत मण्डल फतेहपुर के ग्राम कुतलुपुर, हजरतपुर, टांडा निजामअली व मण्डल बेलहरा के ग्राम आल्हेमऊ, सिंगहा, छेदा, घघसी में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

जिसमे जिले के सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने लाभार्थियों से मिलकर सीधा संवाद किया । तथा भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में मोदी सरकार व राज्य में योगी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी दी । और सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने लाभार्थियों को माला व पटका पहना कर सम्मानित भी किया । इसके बाद सांसद जी ने केंद्र सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों के पत्रक का वितरण भी किया । व वृक्षारोपण भी किया ।

इस अवसर पर अनिल सोनी, रंजीत लोधी, अन्तरिक्ष रावत, दीपू रावत, विशाल रावत, अजय रावत, सुभाष जायसवाल, पिंटू सिंह, अजीत सिंह, जिला महामंत्री शील रत्न मिहिर,जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा आशुतोष अवस्थी , शिवकुमार शर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी , कार्यकर्ता व लाभार्थी गण उपस्थित रहें ।



