अयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending
70 बेसहारा जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं को वितरित कर लोगों की निरन्तर मदद करने का कीर्तिमान बनाया है।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
रामसनेहीघाट बाराबंकी।
उप्र एहसास फ़ूड बैंक द्वारा शनिवार को बनीकोडर ब्लॉक परिसर में 56वें माह का राशन 70 बेसहारा जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं को वितरित कर लोगों की निरन्तर मदद करने का कीर्तिमान बनाया है। राशन किट वितरण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार सुश्री प्रज्ञा मिश्रा ने बच्चों को अपने हाथों से राशन किट देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, और कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करने से आत्म संतुष्टि मिलती है। समाज मे जो लोग कमजोर हैं, आर्थिक विपन्नता से जूझ रहे है उन्हें विकास की मुख्यधारा में लाने की जिम्मेवारी हम सभी सक्षम लोगों की है। हर व्यक्ति को यह देखना चाहिए कि अपने आस पास कोई भूखा न सोए। नायब तहसीलदार ने कहा कि आज फ़ूड बैंक ने जरूरतमंद लोगों की मदद करने का जो मिशन बनाया है, वह प्रशंसनीय है। फ़ूड बैंक के संयोजक रत्नेश कुमार ने सभी का स्वागत किया और बताया कि दान प्रेमियों द्वारा दान में दिए जा रहे राशन से किसी का पेट भरने में फ़ूड बैंक सेतु का काम कर रहा है। रत्नेश कुमार ने उपस्थित गणमान्य लोगों से राशन दान करने की अपील की। तहसील प्रेस क्लब के अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा ने भी बच्चों को राशन किट देकर शुभकामनाएं दी। पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, सहित कई समाजसेवियों ने बच्चों को शुभकामनाओं के साथ राशन किट वितरित किया। इस अवसर अमर बहादुर सिंह ने निरन्तर राशन किट उपलब्ध कराने के लिए फ़ूड बैंक संयोजक रत्नेश कुमार व शचि सिंह बधाई दी और धन्यवाद ज्ञापित किया।
उल्लेखनीय है जिले में अक्तूबर 2017 से बेसहारा अनाथ व जरूरतमंद बच्चो, वृद्ध महिलाओं को इस फूड बैंक के माध्यम से भोजन की मदद में 5 किलो आटा, 2 किलो दाल, 2 किलो चावल, एक एक किलो नमक, तेल चीनी, ढाई सौ ग्राम हल्दी, मसाला आदि खाद्य सामग्री की किट प्रतिमाह देकर जरूरतमंदों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। यह खाद्य सामग्री जुटाने का काम संस्था के द्वारा समाजसेवियों से अन्न दान में लेकर किया जा रहा है। राशन के पैकेट देने के साथ ही बच्चों एवं बालिकाओं की पढ़ाई, महिलाओं को आजीविका के लिए विभिन्न प्रकार की जानकारी दी जा रही है।
राशन वितरण एवं एकत्र करने में दान प्रेमी सेनि शिक्षक राजाराम आर्य, सेनि बैंक अधिकारी जेएल भास्कर , चाइल्ड लाइन टीम से लीडर अवधेश कुमार, राम कैलाश, अखिलेश कुमार, अंजली जायसवाल, वंदना आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्राम प्रधान सहित तहसील व ब्लाक के कई कर्मचारी व समाजसेवी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




