जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में डीआरडीए गांधी सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक सोमवार देर शाम आहूत की गई। बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग, एमआरएफ सेंटर निर्माण हेतु भूमि के चयन की प्रगति, उचित दर विक्रेता की रिक्त दुकाने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, गौशाला निर्माण, निराश्रित गोवंशों की गौशाला के संरक्षण एवं निराश्रित गोवंशों की सुपुर्दगी की स्थिति, आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति, अमृत सरोवर, आईजीआरएस, पंचायत भवनों की क्रियाशीलता, वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन के आधार सीडिंग की प्रगति, बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों के आधार सीडिंग की स्थिति सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा अपने-अपने विभागों में अपेक्षित प्रगति बनाये रखने के निर्देश दिये गये।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालय बाउण्ड्रीवाल, संतृप्तीकरण, निपुण भारत की प्रगति पर विशेष दिशा निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत आयुष्मान कार्ड, अन्त्योदय कार्ड, दिव्यांग कार्ड, वैक्सीनेशन की प्रगति बढ़ायी जाये। इसके साथ आयुष्मान कार्ड, अन्त्योदय कार्ड का कैम्प लगाकर पात्र लाभार्थियों को लाभ दिया जाये। आईजीआरएस के सन्दर्भ में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में अधिक समय न लिया जाये। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ज्यादा से ज्यादा कनेक्शन करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उपनिदेशक कृषि को किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत ई-केवाईसी के लिए खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान से समन्वय स्थापित करके तेजी लाकर ई-केवाईसी का कार्य पूरा किया जाये, जिससे किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल सके।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह, अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।




