Advertisement
बाराबंकी

पुलिस ने 08 पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 64 अदद गोवंशीय पशु व परिवहन में प्रयोग चापड़, कुल्हाड़ी बरामद-

रिपोर्ट:-शमीम 

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में पशु तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 20.03.2024 को थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. छोगालाल पुत्र केसरा निवासी माता जी का झोपडा थाना डबलाना जनपद बूँदी, राजस्थान 2. केशू पुत्र हजारी निवासी सूरी माता जी का झोपड़ा थाना डबलाना, राजस्थान 3. रानू पुत्र ननकू निवासी देवली थाना देवली जनपद टौक, राजस्थान 4. रामसिंह पुत्र स्व. नातू उर्फ नत्थू सिंह निवासी देवली थाना देवली जनपद टोक, राजस्थान 5. दीपक उर्फ नेत्रपाल पुत्र मानसिंह निवासी अटीपुरा थाना बंदी सदर जनपद बूंदी, राजस्थान 6. विक्रम पुत्र रोणूलाल निवासी माता जी का झोपडा थाना डबलाना जनपद बूंदी, राजस्थान 7. दारा

सिंह पुत्र छोगालाल निवासी बडीदिया थाना हिंडोली जनपद बूंदी, राजस्थान 8. सोपाल पुत्र गंगाराम निवासी बूंदी रानीपुरा थाना डबलाना जनपद बूंदी, राजस्थान को बलछत मोड़, असरापुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 64 अदद राशि गोवंशीय पशु, 02 अदद चापड़, 02 अदद कुल्हाड़ी, 01 अदद लोहे की राड, 01 अदद नायलान की

रस्सी व दो मोबाइल बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना जैदपुर पर मु०अ०सं० 102/2024 धारा 3/5ए/8 गो हत्या निवारण अधिनियम व 11(1) (घ) पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम तथा अभियुक्त दारा सिंह व सोपाल उपरोक्त के विरूद्ध मु०अ०सं०

103/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

विज्ञापन

अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घूम- घूम कर चिन्हित करके गांव के बाहर रेकी कर सुनसान जगहों से गोवंशीय छुट्टा जानवरों को एकत्र करके रस्सी से उनके पैर बांध देते है, मौका पाकर इन जानवरों को किसी बड़े ट्रक में भरकर गोमांस हेतु तस्करी करके ले जाकर बेचते है। अभियुक्तगण द्वारा बरामद मोबाइल फोन का प्रयोग अपने साथियों एवं व्यापारियों से बात करने में करते थे। बरामद मोबाइल फोन से पकड़े गये जानवरों का वीडियो बनाकर व्यापारियों को भेजते थे और सही दाम तय होने पर व्यापारियों के बताये गये स्थानों पर पहुंचाते थे तथा यदि कोई व्यापारी, गोवंशीय पशुओं के मांस की मांग करता था तो उसको भी उपलब्ध कराते थे।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button