Advertisement
अब तकअभी तकअयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी

पुलिस प्रशासन व उच्च अधिकारियों की मिली भगत से हो रहा अवैध खनन।

रिपोर्ट:- पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा

निंदूरा (बाराबंकी)बड्डूपुर व घुंघटेर इलाकों में मिट्टी माफियाओं का उत्पात काफी बढ़ गया है। पुलिस प्रशासन को चुनौती दे अवैध मिट्टी खनन के खेल में जुटे माफिया इलाके के किसानों के लिए आफत बन गये हैं। माफिया पहले के चक्कर में किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं।नाराज किसानों ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है।
विकास खंड के घुंघटेर व बड्डूपुर थाना क्षेत्रों में इन दिनों मिट्टी खनन बड़े पैमाने में हो रहा है।

जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस व प्रशासन को भी है लेकिन इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। स्थानीय पुलिस की सांठगांठ से चल रहे मिट्टी खनन से आस-पास किसानों को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है। बुधवार रात बड्डूपुर थाना के रौशनपुर गांव के पास रात भर जेसीबी गरजती रही।खनन माफिया डंपर व ट्रैक्टर ट्राली से रात भर मिट्टी खनन करते रहे ।

खनन माफिया मिट्टी खनन में आस-पास किसानों के खेतों में लगी फसले भी खोदने के साथ डंपर व ट्रैक्टर ट्रालियों से किसानों की गेहूं,आलू , सरसों की फसले रौंद दी है।यह मिट्टी खेतों से खनन कर एक कोल्ड स्टोरेज में जा रही है। गुरुवार सुबह किसान खेतो को पहुंचे तो फसलें रौंदी देख मामले की जानकारी हुई।

किसान जय प्रकाश वर्मा,खुशी राम , राजकुमार गौतम,नाईम अहमद, रामसेवक, सुभाष ,मिश्री लाल आदि किसानों ने नुकसान फसल का मुआवजा दिलाने व खनन माफिया पर कार्रवाई की मांग की है। संबंध में एसडीएम फतेहपुर डा. सचिन कुमार ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button