शनीदेव मंदिर के पास खेतों में मिले शव की घटना का 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया सफल अनावरण।
मृतक की पत्नी सहित कुल 04 अभियुक्त गिरफ्तार।

मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी व उसके साथियों संग मिलकर करायी थी पति जोनी की हत्या ।
अवैध सम्बन्धों के चलते प्रेमी ने अपने साथियों संग मिलकर कर दी जोनी की हत्या।
रिपोर्ट:-शमीम
फिरोजाबाद। शनीदेव मंदिर के पास खेतों में एक शव मिला था। सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारियों द्वारा मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया एवं मिल शव की पहचान जोनी पुत्र सत्यप्रकाश निवासी सरजीवन नगर पेटर्ल पम्प के पीछे वाली गली थाना रामगढ के रूप में की गयी। मृतक की गुमशुदगी आवेदिका एवं मृतक की पत्नी श्रीमती ज्ञानदेवी द्वारा थाना उत्तर पर दिनांक 18-05-2024 को दर्ज करायी गयी थी। जोनी की हुई हत्या के मामले में वादी भाई की तहरीर के आधार पर दिनांक 19-05-2024 को मुकदमा संख्या 312/24 धारा 302 भादवि थाना उत्तर पर पंजीकृत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा घटना के खुलासे हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में सर्विलांस सहित 03 पुलिस टीमों का गठन थाना उत्तर पर किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस साक्ष्य संकलन, गहनता से पूछताछ के आधार पर दिनांक 20-05-2024 को हत्या में शामिल मृतक की पत्नी सहित 04 अभियुक्तों :-
1-जय सिंह यादव पुत्र लाखन सिंह निवासी जारखी थाना पचोखरा जनपद फिरोजाबाद उम्र 26 वर्ष।
2. योगेश पुत्र दयाशंकर निवासी मदावली थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद उम्र 26 वर्ष।
3. प्रान्शु पुत्र राकेश निवासी मदावली थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद उम्र 19 वर्ष।
4. ज्ञानवती पत्नी जोनी निवासी सरजीवन नगर पैट्रोल पम्प के पीछे थाना रामगढ़ फिरोजाबाद को नगला बैंदी पुलिया आश्रम के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुछताछ एवं घटना का सम्पूर्ण विवरणः
आज दिनांक 20.05.2023 को थाना उत्तर पुलिस टीम मुकदमा संख्या 312/2024 धारा 302/201/120बी भादवि के घटना के सफल अनावरण हेतु जय सिंह यादव की सुरागरसी पतारसी करते हुये गांव जारखी थाना पचोखरा फिरोजाबाद आए परन्तु जय सिंह यादव घर पर नहीं मिला। जरिये मुखविर खास सूचना मिली कि जय सिंह यादव एक मोटरसाइकिल बिना नं० हीरो स्पेन्डर से अपने दो दोस्त प्रांशु और योगेश के साथ चन्द्रवार गेट व मक्खनपुर की तरफ दिनांक 16.05.2024 को घूमता हुआ देखा गया था। उसके साथ जोनी भी था लेकिन उसी रात से जय सिंह घर पर नहीं आया था।
मुखविर खास द्वारा सूचना मिली कि कुछ देर पहले जय सिंह यादव अपने दो दोस्तो के साथ एक का नाम प्रांशु तथा दूसरे का नाम योगेश है, नगला बैंदी आश्रम के पास बैठा हुआ है और किसी का इंतजार कर रहा है। हम पुलिस वाले गाड़ी से उतर कर तीनों व्यक्तियों की तरफ बढ़ें तो तीनों व्यक्ति हम पुलिस वालो को अपनी तरफ बढ़ते हुये देखा तो वैसे ही तीनों व्यक्ति आश्रम में अन्दर की तरफ भागे जिन्हे हमराहीयान पुलिस बल की मदद से सड़क से करीब 10 कदम की दूरी पर आश्रम में तीनों व्यक्तियों को पकड़ लिया। नाम पता पूछते हुए जामातलाशी ली गयी तो एक ने अपना नाम जय सिंह यादव पुत्र लाखन सिंह निवासी गावं जारखी थाना पचोखरा फिरोजाबाद उम्र 24 वर्ष बताया तथा दूसरे प्रांशु पुत्र राकेश निवासी भदावली थाना टूण्डला फिरोजाबाद उम्र 19 वर्ष बताया जिसकी जामातलाशी से पहने पैंट की जेब से सैमसंग ए-14 मिला, जिसका मो0नं0 7037925081 है। तीसरे ने अपना नाम योगेश कुमार पुत्र दयाशंकर निवासी भदावली थाना टूण्डला फिरोजाबाद उम्र 26 वर्ष बताया की पहने पेन्ट की जेब से सैमसंग गैलेक्सी ए-13 मिला है, जिसका मो०नं० 9536068130 है। जय सिंह यादव ने बताया कि साहब अब तो आपने हमको पकड़ ही लिया है।
मैं आपको सारी सच्चाई बता रहा हू। मैं शादी समारोह, जन्मदिन पार्टी अथवा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में डीजे लगाता हूँ। मैं डीजे किराये पर ले लेता हूं। मैनें करीब तीन साल पहले बैंकुन्टी मैरिज होम तहसील टूण्डला शादी समारोह में अपना डीजे लगाया था। वहीं पर ज्ञानवती पत्नी जोनी वेलकम में फूल वर्षा कर रही थी और मेरी मुलाकात पहली बार हुई थी। फिर मैनें और ज्ञानवती ने एक दूसरे का मो०नं० ले लिया और हमारी बातचीत शुरू हो गयी। और बात होते होते हमारे शारीरिक सम्बन्ध बन गये। और अलग-अलग होटलो में मैं और ज्ञानवती मिलतें थे। फिर ज्ञानवती ने कहा कि तुम मेरे घर पर आया करो। और उसके बाद जोनी से मेरी दोस्ती करा दी। करीब एक साल पहले मैं जोनी की बहिन की शादी में हल्दी प्रोग्राम के समय आया था और मैं जोनी और ज्ञानवती को उनके कहने पर रूपये और सामान खर्च करने के लिये दे देता था। हम दोनों मैं इतना प्यार हो गया कि अलग होना नही चाहते थे। तब मुझसे कई बार ज्ञानवती ने कहा कि किसी भी तरह मेरे पति को रास्ते से हटा दो। तभी हम लोग आजाद रूप से रह सकेगें। अभी मेरी शादी नही हुई है। जोनी शराब का आदी है। जब मैनें कई बार ज्ञानवती के कहने पर जोनी की शराब में कुछ मिला दूँ कि जोनी की मृत्यु हो जायेगी। लेकिन ये काम नहीं कर सका। फिर मुझसे ज्ञानवती ने कहा कि मैं कब तक जोनी के मरने का इंतजार करती रहू। जो करना है जल्दी करों। फिर मैनें दिनांक 14.05.2024 को जोनी के कहने पर अपने खाते से जोनी के बताये खाते में रूपये भी डाले थे। जोनी मुझ पर काफी विश्वास करने लगा था। लेकिन यह बात धीरे-धीरे उसके आसपास व उसके घर वाले जान गये थे। जो मेरा घर आने से विरोध करते थे। लेकिन ज्ञानवती डर के कारण कोई मुझसे कुछ कह नहीं पाता था। मैनें अपने व ज्ञानवती के प्लान के मुताबिक दिनांक 16.05.2024 को अपने दोस्त प्रियाशू पुत्र राकेश निवासी भदावली थाना टूण्डला फिरोजाबाद व योगेश कुमार पुत्र दयाशंकर निवासी भदावली थाना टूण्डला फिरोजाबाद को ककरऊ कोठी चौराहे पर बुलाया और पूरा प्लान बता दिया। फिर ये दोनों भी मेरे साथ हत्या में शामिल हो गये। मोटरसाइकिल योगेश लेकर आया था। पहले मैनें करीब शाम को 05.30 बजे जोनी के मो0नं0 8630002014 पर फोन करके बात की और ककरऊ कोठी पर बुलाया फिर मैंनें ज्ञानवती के मो0नं0 7017125319 पर फोन पर बात की उसके बाद फिर दुबारा जोनी के फोन पर बात की, फिर करीब शाम को 06.00 बजे ककरऊ चौराहे पर आ गया। फिर उसे हमने मो०सा० पर बिठा लिया। मोटरसाइकिल मैं चला रहा था। मेरे पीछे जोनी बैठा था, जोनी के पीछे योगेश तथा योगेश के पीछे प्रांशु बैठ गया। और हमने जोनी से कहा कि चलो चन्द्रवार गेट पर सोफी वाले घाट में नहायेगें। यह कहकर सेन्ट्रल चौराहा रेलवे रोड होते हुये सोफी घाट पर पहुंचे वहां पर जोनी व योगेश को हमने शराब पिलाई। योगेश को शराब कम पी और जोनी ने शराब ज्यादा पी थी। और वह नशे में हो गया था। और फिर हम लोग अपने प्लान के मुताबिक मख्खनपुर आये फिर मख्खनपुर से हाइवे वाईपास पर चढ़ गये रास्ते में ही जोनी नशे में बेशुद हो गया था। फिर करीब रात में 11.00 बजे जलेसर कट से हाईवे से उतर कर शनि मंदिर से पास खाली प्लाट में पहुंचे जंहा पर मैंने प्रांशु ने तथा योगेश ने जोनी का गला दबा कर उसकी हत्या कर दी जब वह खत्म हो गया तब वहीं पर पड़े धान के प्योर से उसके शव को छिपा दिया था उसके बाद वहां से मैनें सारी बात 7017125319 है। मोबाइल को कब्जा पुलिस में लिया गया। तब महिला ज्ञानवती को बताया गया कि आपको विरूद्ध मुकदमा संख्या 312/2024 धारा 302 भादवि थाना उत्तर फिरोजाबाद पर पंजीकृत है। अब तक के साक्ष्य संकलन व गिरफ्तारी बरामदगी आदि से आपके द्वारा अपने पति जोनी की हत्या करने में षणयंत्र करने के साक्ष्य पाये गये है। जो धारा 120बी भादवि का दण्नीय अपराध है। आपको मुकदमा संख्या 312/2024 धारा 302/120बी भादवि थाना उत्तर फिरोजाबाद के अभियोग में गिरफ्तार किया जाता है। बताते हुये महिला की इंज्जत का ख्याल रखते हुये माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के आदेश-निर्देशों का पालन करते हुये समय 08.35 बजे हिरासत पुलिस में लेकर म०उ०न० सुनीता व म0का0 1533 अंशुल वर्मा के सुपुर्द कर स्वयं की निगरानी में लिया गया। अभियुक्ता की गिरफ्तारी की सूचना उसके परिवारीजनों को दी गयी। अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी की सूचना उसके परिवारीजनों को उचित माध्यम से दी जायेगी अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।




