हत्या की घटना का हुआ खुलासा , बच्चे की हत्या करने वाले दोनों अभियुक्त गिरफ्तार
थाना आसीवन पुलिस द्वारा दिनांक 29.10.2021 को ग्राम सिर्सचेरी में हुई बच्चे की हत्या की घटना का अनावरण करते हुए हत्या करने वाले दोनों अभियुक्तों को बच्चे की चांदी की हाय बरामद कर गिरफ्तार किया गया ।

रिपोर्ट-सौम्य वर्मा
जनपद उन्नाव |दिनांक 29.10.2021 को थाना आसीवन क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिर्सचेरी के बाहर सिद्धेश्वर के बाग में 06 वर्षीय बच्चे का शव प्राप्त हुआ था , जिसके गुमशुदा होने के संबन्ध में थाना आसीवन में संबंधित धारा में पंजीकृत था । शव प्राप्त होने के उपरान्त मुकदमा उपरोक्त में धाराओ में वृद्धि की गई । विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के दौरान दिनांक 03.11.2021 को थानाध्यक्ष आसीवन अनुराग सिंह मय हमराह फोर्स द्वारा वादी के द्वारा दिये गये बयान एवं गांव के अन्य लोगों के बयानों के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. बिल्ला उर्फ राजाराम पुत्र स्व ० भगवानदीन उर्फ भगन्त 2. मनोज कुमार पुत्र बिल्ला उर्फ राजाराम निवासीगण ग्राम सिर्सचेरी थाना आसीवन जनपद उन्नाव को जरिये मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्तगण को उनके घर से ही समय 16.40 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । दौराने पूछताछ अभियुक्तगण द्वारा जुर्म के इकबाल किया गया एवं मृतक बच्चे के गले मे पहनी हुई चांदी की हाय जो अभियुक्त बिल्ला उर्फ राजाराम उपरोक्त द्वारा घटना का करते समय मृतक के गले से निकाल कर रामकुमार बरेठा की आम की बाग में जमीन में गाड़ कर छिपायी गयी थी ।
अभियुक्त बिल्ला की निशादेही पर उक्त चांदी की हाय को कब्जा पुलिस में लेकर सील सर्व मोहर किया गया । दोनो अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. बिल्ला उर्फ राजाराम पुत्र स्व ० भगवानदीन उर्फ भगन्त निवासी ग्राम सिर्सचेरी थाना आसीवन उन्नाव उम्र 60 वर्ष
2. मनोज कुमार पुत्र बिल्ला उर्फ राजाराम निवासी ग्राम सिर्सचेरी थाना आसीवन उन्नाव उम्र 30 वर्ष
बरामदगी
1. एक चांदी की हाय काले धागे मे बंधी हुई ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. थानाध्यक्ष अनुराग सिंह
2 . उप निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सरोज
3 . उप निरीक्षक तेज पाल पाण्डेय
4 . हेड कॉन्स्टेबल अनिल कुमार अवस्थी
5 . हेड कॉन्स्टेबल यूनुस खान
6 . हेड कॉन्स्टेबल सहीम खान
7 . कॉन्स्टेबल अरविन्द कुमार
8 . कॉन्स्टेबल सुमित कुमार
9 . कॉन्स्टेबल अरविन्द कुन्तल कुमार
10 . कॉन्स्टेबल विमलेश कुमार
11 . कॉन्स्टेबल अंकुर यादव
12 . कॉन्स्टेबल संजय कुमार
13 . कॉन्स्टेबल अजय कुमार




