550 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
जनपद रायबरेली कोतवाली नगर पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग के दौरान मुखबिरखास की सूचना पर अभियुक्त कुलदीप उर्फ कल्लू पुत्र छोटेलाल निवासी बड़ा घोसियाना निकट सारस होटल थाना कोतवाली नगर रायबरेली को 550 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ थाना क्षेत्र के अम्बेडकर छात्रावास के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या -414 / 2021 धारा -8 / 15 एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता अभियुक्तः-
कुलदीप उर्फ कल्लू पुत्र छोटेलाल निवासी बड़ा घोसियाना निकट सारस होटल थाना कोतवाली नगर रायबरेली।
बरामदगी:-
550 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1 – उप – निरीक्षक सुनील कुमार थाना कोतवाली नगर रायबरेली ।
2 – आरक्षी श्री अभिषेक यादव थाना कोतवाली नगर रायबरेली ।
3 – आरक्षी श्री सौरभ सिरोही थाना कोतवाली नगर रायबरेली ।




