
रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना गुरूबक्शगंज वादी विन्धेश कुमार लोध पुत्र शिवशंकर निवासी ग्राम पूरे सोना मजरे कोरिहरा ने थाना गुरूबक्शगंज पर लिखित तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन अंजू (उम्र लगभग 25 वर्ष) की शादी 01 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बहदगांव ओनई पहाड़पुर में सोनू पुत्र नन्द किशोर लोध से हुई थी जिसमे शादी के पश्चात ससुराल पक्ष आये दिन दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताडित करते थे जिससे आहत होकर उसने दिनांक 02.04.2026 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रकरण में वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या- 88/2026, धारा- 85/80(2) बीएनएस व डीपी एक्ट पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित थी।
पुलिस टीमों द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन (इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, धरातलीय साक्ष्य) की कार्यवाही की गयी।
“श्री रवि कुमार” पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गुरुबक्शगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर लालगंज रोड से अभियुक्त/अभियुक्ता 1. सोनू पुत्र नन्ट किशोर लोध 2. शकुन्तला पत्नी नन्दकिशोर लोध निवासीगण ग्राम ओनई पहाड़पुर थाना गुरुबक्शगंज जनपद रायबरेली को गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध पंजीकृत मुकदमा संख्या-80/2026 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।




