
पुलिस ने 04 वर्षों से अधिक समय से फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
जनपद बाराबंकी थाना फतेहपुर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 40/2018 धारा 420/467/468/471 भादवि 0 में 04 वर्षों से अधिक समय से फरार / वांछित अभियुक्त अजय पाठक ( लेखपाल ) पुत्र बदलूराम पाठक निवासी ग्राम बेचू बाबा थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को किया गिरफ्तार ।
अभियुक्त द्वारा तहसील फतेहपुर जनपद बाराबंकी में नियुक्ति के दौरान ग्राम अनवारी परगना कुर्सी तहसील फतेहपुर जनपद बाराबंकी के राजस्व अभिलेखो में फर्जी प्रविष्टि कर अनुचित लाभ प्राप्त करने / देने का प्रयास किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-
अजय पाठक पुत्र बदलूराम पाठक निवासी ग्राम बेचू बाबा थाना इकौना जनपद श्रावस्ती । ( लेखपाल )
पुलिस टीम :-
1. प्रभारी निरीक्षक नजमुल हुसैन नकवी अपराध शाखा जनपद बाराबंकी ।
2. निरीक्षक आलोक कुमार वर्मा अपराध शाखा जनपद बाराबंकी ।
3. कांस्टेबल चन्द्रसेन यादव ,अपराध शाखा जनपद बाराबंकी।
4.कांस्टेबल शिवम् शर्मा अपराध शाखा जनपद बाराबंकी।




