अब तकअभी तकअयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
टीम ने दूध के 6 सैम्पल भरे व प्रतिबंधित पॉलीथिन पर 25 हजार का लगाया जुर्माना

खाद्य सुरक्षा टीम ने जांच पड़ताल कर भरे नमूने
रिपोर्ट दिलीप कुमार मिश्रा
बड्डूपुर, बाराबंकी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने छापेमारी कर अवैध रूप से प्रतिबंधित पॉलिथीन को जप्त कर जुर्माना लगाया।
कुर्सी थाना क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कंचन लता तिवारी ने ग्राम अनवारी व अमरसन्डा में जांच पड़ताल के दौरान दूध के 6 सैम्पल भरे। टीम ने अनवरी में जांच के दौरान जमील अहमद पुत्र अब्दुल हमीद की दुकान से 90 किलो प्रतिबंधित पालीथिन बरामद कर 25 हजार का जुर्माना लगाया। विभाग की कार्यवाही की सूचना मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदार दुकान का शटर बन्द कर फरार हो गये। छापे मारी के दौरान कमल कुमार एसडी तिवारी व खाद्य सुरक्षा अधिकारी कंचन लता तिवारी मौजूद रहे।



