
बस के चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम।
रिपोर्ट :- उज्जवल कुमार शाहा
साहिबगंज। बोरियो थाना क्षेत्र के बड़ा रक्सो गांव में मंगलवार को तेज रफ़्तार बस के चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ारक्सो गांव के विनोद मड़ैया के चार वर्षीय पुत्री परी मड़ैया अपने दादा सिकदर मड़ैया के साथ सामने दुकान से कुरकुरे (नमकीन)खरीदने गई थी, सड़क किनारे चल रहे परी अपने दादा से चार कदम पीछे हो गई ,इसी दौरान बोरियो से साहिबगंज जा रहे राजा बाबू बस के चपेट में आने से किशोरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौका देख बस चालक एवं उपचालक बांझी टावर के समीप बस को चालू अवस्था में बीच सड़क छोड़ कर फरार हो गया।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने साहिबगंज बोरियो मुख्य पथ घंटों जाम कर यातायात अवरुद्ध कर दिया, पुलिस प्रशासन के समझाने पर मुख्य पथ को जाम मुक्त किया गया, एएसआई देव नारायण साहू घटनास्थल पहुंचकर छानबीन किए, साथ ही बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।




