महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के अधिकार विषय पर विशेष विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

मंडल ब्यूरो समित अवस्थी
जनपद बाराबंकी –
आज दिनांक 12 नवम्बर 2021 को आजादी का अमृत महोत्सव के उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश श्री राधेश्याम यादव जी के दिशा निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजय कुमार की अध्यक्षता में पैन इंडिया लीगल अवेयरनेस एंड आउटरीच कैंपेन के तहत राजकीय बालिका विद्यालय बाराबंकी में महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के अधिकार विषय पर विशेष विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की रिसोर्स पर्सन कुरैशा खातून, दौलता कुमारी के अतिरिक्त
पूनम सिंह प्राचार्य राजकीय बालिका विद्यालय उज्जवला लाल जिला समन्वयक बालिका शिक्षा, रूबी श्रीवास्तव मैनेजर वन स्टॉप सेंटर, कार्यालय प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विपिन कुमार सिंह जिला गाइड कैप्टन ऋतु अग्निहोत्री, जिला स्काउट मास्टर राजेंद्र त्रिपाठी, गुलेसबा, सुषमा शर्मा, साक्षी गाबा के अतिरिक्त बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की शिक्षिका गण जनपद बाराबंकी के समाजसेवी संस्थाओं के अध्यक्ष सदस्यगण आंगनवाड़ी कार्यकर्ती आशा बहू आदि शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन दीपशिखा अध्यापिका के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विधिक सेवाएं क्या है निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए कौन कौन से व्यक्ति पात्र हैं? बाढ़ पीड़ित व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के द्वारा संचालित योजना के विषय में जानकारियां दी गई।
रिसोर्स पर्सन कुरैशा खातून के द्वारा के द्वारा महिलाओं के अधिकार विषय पर बोलते हुए बाल विवाह दहेज प्रतिषेध अधिनियम घरेलू हिंसा संपत्ति में महिलाओं का अधिकार कार्यस्थल पर यौन शोषण इत्यादि के विषय में विस्तार से जानकारियां दी।
रिसोर्स पर्सन दौलता कुमारी के द्वारा मध्यस्थता सुलह समझौता गुजारा भत्ता विवाह एवं तलाक जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारियां दी गई। राजकीय बालिका विद्यालय की प्राचार्य पूनम सिंह के द्वारा कर्तव्य एवं अधिकार विषय पर लोगों को जागरूक करते हुए स्वरचित कविता का पाठ किया गया इस अवसर पर विपिन कुमार सिंह लव कुश कनौजिया एवं मोहम्मद सलमान के द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा निर्मित शॉर्ट फीचर फिल्म जो कि सत्य घटनाओं पर आधारित है उनका प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से कर के कार्यक्रम को रोचक और ज्ञानवर्धक बनाया गया।
सहायक सूचना निदेशक बाराबंकी द्वारा अवगत कराया गया कि सरदार पटेल तिराहा बस स्टॉप बाराबंकी पर लगाए गए बड़े एलईडी मॉनिटर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के शार्ट फिल्म एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दैनिक क्रियाकलापों का प्रदर्शन किया गया जिसे जनसामान्य के लोगों ने रुचि लेकर देखा एवं लाभान्वित हुए।
इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ताओं द्वारा डोर टू डोर कैंपेन का आयोजन कर लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव के विषय में विस्तार पूर्वक बताया गया।
पैनल अधिवक्ता एराज आलम द्वारा ए0डी0आर0 भवन स्थित लीगल एड क्लीनिक पर आने वाले लोगों तथा जेल विज़िटर अधिवक्ताओं द्वारा जेल में स्थापित लीगल एड क्लीनिक पर जेल में निरुद्ध बंदियों को को विधिक परामर्श दिया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संजय कुमार के द्वारा दिन प्रतिदिन की समीक्षा करने वाली समिति के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार यादव को बताया गया की आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाये जाने के लिए दिनांक 13 नवंबर 2021 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ताओं की टीम एवं तहसील एवं ग्राम पंचायत स्तर पर निर्मित की गई टीम के द्वारा डोर टू डोर अभियान चला कर लोगों को विधिक जागरूकता प्रदान किया जाएगा।




