Advertisement
भारतरक्षा मंत्रालय

भारतीय तटरक्षक ने समुद्री डाकुओं से निपटने के संबंध में अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए गुजरात में 15वीं क्षमता निर्माण वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक आयोजित की

रिपोर्ट:-शमीम 

भारतीय तटरक्षक, एशिया में जहाजों के खिलाफ समुद्री डाकुओं और सशस्त्र लूटपाट से निपटने पर क्षेत्रीय सहयोग समझौते (रीजनल को-ऑपरेशन एग्रीमेंट ऑन कॉम्बेटिंग पायरेसी एंड आर्म्ड रोबरी अगेन्स्ट शिप्स इन एशिया-रीकैप) के साथ मिलकर 11 दिसंबर से 15 दिसंबर, 2023 तक गुजरात के गांधीनगर में क्षमता निर्माण से संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों की 15वीं बैठक का आयोजन कर रहा है। बैठक का उद्देश्य एशिया में समुद्री डाकुओं और जहाजों के खिलाफ सशस्त्र लूटपाट की अद्यतन स्थिति को समझना, एक-दूसरे के अनुभवों का आदान-प्रदान करना और सभी अनुबंधित पक्षों के सहयोगात्मक दृष्टिकोण के साथ ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए उत्कृष्ट व्यवहारों को विकसित करना है।

रीकैप के लिए नामित भारतीय गवर्नर होने के नाते, महानिदेशक राकेश पाल ने चार दिवसीय बैठक का उद्घाटन किया था, जिसमें अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय विषय विशेषज्ञ और वक्ता भाग ले रहे हैं। बैठक में 15 देशों के कुल 19 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इसके अलावा, भारतीय नौसेना, प्रमुख बंदरगाहों, राज्य समुद्री बोर्ड, नौवहन महानिदेशालय सहित अन्य समुद्री संगठनों जैसे राष्ट्रीय हितधारकों के वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में भाग ले रहे हैं।

रीकैप समुद्री डाकुओं को कुचलने के लिए सहयोग बढ़ाने वाला पहला और एकमात्र क्षेत्रीय सरकार-से-सरकार समझौता है। भारत रीकैप को मंजूरी देने वाला 10वां देश बन गया और यह  4 सितंबर, 2006 को लागू हुआ। अब, रीकैप में 21 देश अनुबंधित पक्ष हैं। भारत सरकार ने सदस्य देशों के साथ समुद्री डकैती के बारे में जानकारी साझा करने के लिए आईसीजी और सिंगापुर के आरईसीएएपी सूचना साझाकरण केंद्र को जिम्मेदारी सौंपी है। भारतीय तटरक्षक ने 2011, 2017 और 2019 में रीकैप आईएससी के साथ भारत में क्षमता निर्माण कार्यशालाओं की सफलतापूर्वक सह-मेजबानी की थी।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button