
रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी । आज दिनांक 25.09.2023 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु निःशुल्क स्मार्ट फोन / टेबलेट वितरण समारोह का आयोजन सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एन्ड मैनजमेंट, बाराबंकी में किया गया । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी के 87 छात्र / छात्राओं को निःशुल्क स्मार्टफोन/टेबलेट वितरित किया।
वितरण कार्यक्रम में छात्रो को सम्बोधित करते हुए सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व व निर्देश पर विभिन्न तरह के महत्वकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनसे न सिर्फ गरीब और असहाय व्यक्तियों का हित समाहित है, बल्कि कुछ योजनाएं समाज के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। गरीबों के साथ साथ देश के युवाओं को साथ लेकर चलने वाली योगी सरकार युवाओं के लिए भी विभिन्न तरह की योजनाएं शुरू कर चुकी है, जिससे ना सिर्फ युवाओं का मनोबल बढ़ाया जा सके बल्कि उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी जा सके।

आज के समय में इंटरनेट व्यक्ति के जीवन का अभिन्न अंग बन गया है, क्योंकि इंटरनेट चलाने का माध्यम मोबाइल स्मार्टफोन, टैबलेट और कंप्यूटर लोगों की अहम जरूरत बन चुका है।
व्यापार हो या रोजगार, समाचार हो या शिक्षा हर क्षेत्र में स्मार्टफोन की उपयोगिता बढ़ चुकी है। जिसको देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर देश के प्रतिभाशाली छात्र -छात्राओं को स्मार्टफोन / टैबलेट वितरण का कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द मौर्या, जिला महामंत्री संदीप गुप्ता, जिलाध्यक्ष कि. मो. श्री आशुतोष अवस्थी, जिला संयोजक लघु उधोग प्रकोष्ट नवीन सिंह राठौर, प्रबन्धक गण सुनील झुनझुन वाला व नमन झुनझुन वाला तथा प्राचार्य डॉ पूंजा सहित पार्टी पदाधिकारीगण व छात्र व कालेज स्टाफ उपस्थित रहें ।



