
रिपोर्टर:- उज्जवल कुमार साहा
खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर साहेबगंज के 14 खिलाड़ी 23 को तमिलनाडु (सेलम) के लिए होंगे रवाना।
साहिबगंज। भारतीय कुश्ती संघ एवं तमिलनाडु कुश्ती संघ द्वारा आगामी 27 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक तमिलनाडू राज्य के सेलम शहर में आयोजित होने वाले अंडर 15 बालक एवं बालिका राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता-2026 में भाग लेने के लिए झारखंड अंडर-15 आयु कुश्ती टीम के लिए की भागेदारी को लेकर बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोराबादी कुश्ती प्रशिक्षण , रांची में प्रतियोगिता आयोजित किया गया था जिसमें खेल विभाग द्वारा संचालित जिले के चांद भैरव इनडोर स्टेडियम , साहेबगंज में संचालित खेलो इंडिया 08 बालक एवं 06 बालिका समेत कुल 14 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर झारखंड राज्य टीम में स्थान पक्का किया। सभी खिलाड़ी खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर साहेबगंज के कोच प्रकाश सिंह बादल के साथ 23 फरवरी को सेलम के लिए रवाना होंगे।
सभी खिलाड़ियों को उपायुक्त हेमंत सती ने हौसला बढ़ाया एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामना दी।
चयनित खिलाड़ी निम्नवत हैं।
बालिका
36 किलो वर्ग आर्य कुमारी
39 किलो वर्ग सीता कुमारी
42 किलो वर्ग सीमा कुमारी
46 किलो वर्ग छोटी कुमारी
54 किलो वर्ग श्रुति कुमारी
58 किलो वर्ग आरती कुमारी
फ्री स्टाइल
57 किलो वर्ग – बल्लब चौधरी
62 किलो वर्ग – राजवीर कुमार
68 किलो वर्ग – प्रिंस कुमार
ग्रीको रोमन
38 किलो वर्ग राहुल कुमार
48 किलो वर्ग कृष्ण कुमार
57 किलो वर्ग करण कुमार
62 किलो वर्ग आदर्श कुमार
वहीं जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष ने खिलाड़ियों को शुभ कामना देते हुए बताया कि खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है आशा है जिले के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे।
वहीं जिला कुश्ती संघ की सचिव नमिता कुमारी जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार सचिव माधव चंद्र घोष समेत जिले के खेल प्रेमियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभ कामना दी।

