Advertisement
बाराबंकी

राज्य मंत्री सतीश शर्मा पहुंचे गृह जनपद

भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, जगह-जगह राज्य मंत्री का हुआ स्वागत

संवाददाता मान बहादुर सिंह
रामसनेहीघाट बाराबंकी ।। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में बाराबंकी जनपद के दरियाबाद विधानसभा सीट से लगातार दो बार के विधायक सतीश शर्मा को राज्यमंत्री बनाया गया है बाराबंकी में कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल को मिल रही है वही रविवार को मंत्री के प्रथम आगमन पर अपने गृह जनपद बाराबंकी पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं अपने राज्यमंत्री का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया

आपको बताते चले कि जनपद बाराबंकी के रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता छोटी हनुमानगढ़ी भिटरिया माथा टेका एवं सुमेरगंज बाबा रामसनेहीघाट पहुंचे जहां अपने राज्य मंत्री का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया

अगर पिछली योगी सरकार मे बाराबंकी जिले से चार विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे थे लेकिन पिछली योगी सरकार मे योगी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली लेकिन बाराबंकी की दरियाबाद विधानसभा सीट से दोबारा भारी अंतर से जीत दर्ज करके योगी सरकार के मंत्रिमंडल में विधायक सतीश शर्मा को जगह मिली और उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया मंत्री बनने के बाद से भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई राज्यमंत्री सतीश शर्मा का स्वागत करने के लिए कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ो के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया

बाराबंकी जनपद में प्रवेश करने के साथ में राज्य मंत्री सतीश शर्मा देर शाम अपने आवास नई सड़क पहुचेंगे जहां पर अपने कार्यकर्ता साथियों से मुलाकात करेंगे और आवास पर ही रात्रि विश्राम करेंगे। राज्य मंत्री सतीश शर्मा के बाराबंकी जनपद प्रथम आगमन को लेकर के भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विवेक तिवारी चंदकेतु अवस्थी आशीष मिश्रा बलराम शुक्ला सोनू मोनू ब्लॉक प्रमुख दरियाबाद आकाश पांडे एवं ब्लॉक प्रमुख पूरे डलई चेयरमैन टिकैतनगर जगदीश गुप्ता सहित हजारों की संख्या मे कार्यकर्ता रहे मौजूद

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button