थाना लोनीकटरा पुलिस ने दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 82 ग्राम अवैध मारफीन बरामद कर भेजा जेल।
![](https://up-breakingnews.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220422-WA0019-780x470.jpg)
थाना लोनीकटरा पुलिस ने दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 82 ग्राम अवैध मारफीन बरामद कर भेजा जेल।
रिपोर्ट – बृजेश कुमार
जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 22.04.2022 को थाना लोनीकटरा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. रघुनन्दन पुत्र रामदास निवासी निहाल खेड़ा थाना शिवगढ जनपद रायबरेली, 2. श्याम कुमार पुत्र रामकुमार निवासी देहली थाना शिवगढ जनपद रायबरेली को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के पास से कुल 82 ग्राम अवैध मारफीन बरामद कर थाना लोनीकटरा पर मु0अ0सं0 118-119/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता:-
1. रघुनन्दन पुत्र रामदास निवासी निहाल खेड़ा थाना शिवगढ जनपद रायबरेली।
2. श्याम कुमार पुत्र रामकुमार निवासी देहली थाना शिवगढ जनपद रायबरेली।
बरामदगी:-
82 ग्राम अवैध मारफीन
पुलिस टीम :-
1- थानाध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।
2- उप निरीक्षक ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक इन्द्रपाल सिंह थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।
3- कांस्टेबल लालचन्द, कांस्टेबल दीप प्रकाश थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।