
रिपोर्ट- मोबीन मंसूरी
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के बक्शीपुर्वा गांव के पास आज शाम के समय दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां गम्भीर घायल एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, वही गंभीर रूप से घायल बच्ची समेत दो लोगो को गंभीर हालत मे चिकित्सको ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
बताते चलें कि बत्तापुर्वा गांव निवासी ठेठबिहारी अपनी पत्नी कमला देवी व बच्ची शिवानी के साथ आज शाम को बाइक पर सवार होकर उन्नाव जनपद के अलीगंज जा रहा था। बक्शीपुर्वा गांव के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे में बाइक सवार एक अन्य युवक भी बुरी तरह घायल हो गया। दोनों बाइकों की भिड़ंत होते ही राहगीरों की भीड़ लग गई। घटना स्थल पर मौजूद लोगो ने घायलों को एम्बुलेंस को मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सको द्वारा घायलों का उपचार शुरु किया गया, गम्भीर रूप से घायल ठेठ बिहारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गम्भीर रूप से घायल बच्ची समेत दो अन्य लोगो को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वही युवक की मौत जानकारी मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया।




