समाज सेवी पर्यावरण प्रेमी कुँवर मोनू भास्कर के वृहद् वृक्षारोपण एक सप्ताह के पाँचवें वर्ष की शुरुआत आज लोध्रेश्वर महादेव से हुई।
![](https://up-breakingnews.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230707-WA0005-780x470.jpg)
रिपोर्ट :- समीम
बाराबंकी। रामनगर लोध्रेश्वर महादेवा निवासी समाज सेवी कुँवर मोनू भास्कर पर्यावरण के प्रति जागरूक करते है व लोगों को वृक्ष वितरित व वृक्षारोपण का कार्य करते है।
एवं हर वर्ष मोनू भास्कर 2001 वृक्ष अपने जन्मदिवस से पहले रोपित करते है।
इस वर्ष भी वृक्षारोपण की शुरुआत आज पौराणिक तीर्थ श्री लोध्रेश्वर महादेव की पावन धरती जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में करनैलगंज के जिला पंचायत सदस्य गूद्दु सिंह मसौलिया एवं रामनगर पीजी कालेज के प्राचार्य कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने कुँवर मोनू भास्कर के साथ एक एक वृक्ष रोपित कर इस एक सप्ताह के वृहद् वृक्षारोपण की शुरुआत की।
इसी क्रम में श्री भास्कर के द्वारा महादेवा निवासी रवि गुप्ता के प्लाट में 201 वृक्ष रोपित कराए वही श्री भास्कर ने रवि गुप्ता से इन वृक्षों की देखभाल अपने पुत्रों के जैसे करने की अपील की व शपथ के तौर पर 100rs के स्टाम्प पेपर पर लिखवाकर शपथ दिलाई।
इस अवसर पर धीरेंद्र प्रताप सिंह श्यामू सिंह उल्लहा सत्यम सिंह करमुल्लापुर सुमित सिंह मसौलिया यशपाल सिंह अमित राजकुमार शेखर राज अनिरुध शुक्ला संजय यादव राजे यादव पप्पू गौतम रामू आदि सैकडो की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।