उत्तर प्रदेशजौनपुर
Trending
पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
जौनपुर।थानाध्यक्ष जफराबाद के नेतृत्व में थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या-249/2025 में वांछित अभियुक्त 1. छोटू उर्फ अनिल चौहान पुत्र मान सिंह निवासी हौज अभेरवा थाना जलालपुर जनपद जौनपुर 2. रामकुमार उर्फ कल्लू पुत्र कान्ता चौहान निवासी महरुपुर मडइया थाना जफराबाद जनपद जौनपुर 3. राजू उर्फ कल्लू पुत्र राधेश्याम सिंह निवासी हौज अभेरवा थाना जलालपुर जनपद जौनपुर को मुखबिर खास की सूचना पर रेलवे अण्डर पास गोण्डा खास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त छोटू उर्फ अनिल चौहान के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को मा0न्यायालय भेजा जा रहा है।




