विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु माइक्रो आब्जर्वर का द्वितीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

रिपोर्ट:- मो0 शमीम
बाराबंकी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु आज दिनांक 16.02.2022 को सभागार, न0पा0परि0 नवाबगंज, बाराबंकी में माइक्रो आब्जर्वर का द्वितीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें समस्त विधानसभाओं के सामान्य मा0 प्रेक्षक, मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण-कार्मिक एवं परियोजना अधिकारी/प्रभारी अधिकारी, माइक्रो आब्जर्वर व्यवस्था की उपस्थिति में कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया उक्त प्रशिक्षण में कार्मिकों को माइक्रो ऑब्जर्वर के रूप में उनके दायित्वों जैसे-निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं, ई0वी0एम0 का संचालन, सामान्य संचालन, माॅकपोल की प्रक्रिया, पोलिंग एजेंट की उपस्थिति, मतदान गोपनीयता आदि से विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। माइक्रो आब्जर्वर पूर्णतः मा0 प्रेक्षक के नियंत्रण में अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उक्त प्रशिक्षण में 14 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। जिनके सम्बन्ध में अनुपस्थित कार्मिकों का स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाये जाने की दशा में अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी।




