जिले के यशश्वी सांसद उपेन्द्र सिंह रावत जी के द्वारा नगर पालिका परिषद नवाबगंज बाराबंकी से निर्मित कान्हा गौशाला / पशु आश्रय स्थल का उद्घाटन किया । तथा नगर पालिका परिषद नवाबगंज बाराबंकी द्वारा कराये जाने वाले अन्य 14 कार्यों का शिलान्यास किया

बाराबंकी । आज दिनांक 24.08.2020 को जिले के यशश्वी सांसद उपेन्द्र सिंह रावत जी के द्वारा नगर पालिका परिषद नवाबगंज बाराबंकी से निर्मित कान्हा गौशाला / पशु आश्रय स्थल का उद्घाटन किया । तथा नगर पालिका परिषद नवाबगंज बाराबंकी द्वारा कराये जाने वाले अन्य 14 कार्यों का शिलान्यास किया । कार्यक्रम नगर पालिका परिषद नवाबगंज बाराबंकी की अध्यक्ष श्रीमती शशि श्रीवास्तव जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद उपेन्द्र सिंह रावत जी ने कहा कि सरकारें बिना किसी भेदभाव के सबका साथ सबका विकास के साथ चलकर काम कर रही हैं। हमारी सरकारें बिना किसी भेदभाव के सबका साथ सबका विकास के साथ चलकर काम कर रही हैं। गाय अमूल्य पशुओं में से है, इसकी रक्षा करना हमारा व्यक्तिगत कर्तव्य है। क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं के लिए गोशाला का निर्माण किया गया है। तथा सांसद जी द्वारा जिलाधिकारी बाराबंकी को पटेल चौराहे पर स्थापित पटेल जी की प्रतिमा का भी जीर्णोधार किसी योजना के अंतर्गत कराने के लिए कहा गया इस मौके पर पूर्व चेयरमैंन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव , जिलाधिकारी बाराबंकी डॉ आदर्श सिंह ,मुख्य विकास अधिकारी मेघा रूपम,अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता, उपजिलाधिकारी अभय कुमार पांडेय समाजसेवी नवीन सिंह राठौर, आकाश वर्मा ,आशुतोष अवस्थी , शुभम, सौरभ शुक्ला, अन्तरिक्ष रावत सहित समस्त सभासद गण उपस्थित रहे।



