सांसद सुब्रत पाठक को स्मृति चिन्ह भेंट करते भाजपा नेता सभासद रोहिताश्व दीक्षित।

बाराबंकी (एसएनबी)। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सांसद सुब्रत पाठक का लखनऊ जाते समय बुधवार को कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत अभिनन्दन किया गया। नेशनल हाईवे पर भाजपा नेता सभासद रोहिताश्व दीक्षित ने स्वागत कर श्री पाठक को स्मृति चिन्ह भेट किया। इस दौरान कई व्यापारी नेताओं के साथ साथ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। रामसनेहीघाट-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक का भिटरिया बाईपास पर युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री रुपेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मंडल महामंत्री सुरेंद्र कौशल, दीपक कसौधन, आशीष सिंह, राहुल तिवारी, अभिषेक वर्मा, गौरव सिंह, लवलेश पंडित, दिवाकर बाबा, शुभम साहू, मंगल यादव, शिवम पाल, आनंद शुक्ल, गोलू मिश्र, जयप्रकाश, मोनू साहू, दुर्गेश तिवारी, शिवम साहू,आकाश सिंह एवं प्रभात अवस्थी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।