राष्ट्रीय स्वयं सेवक नागेश्वेर नाथ शाखा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
रिपोर्ट:- शिवा वर्मा( संपादक)
बाराबंकी 18 दिसंबर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक नागेश्वेर नाथ शाखा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। सूर्य नमस्कार से शुरुआत व समापन प्रार्थना के साथ हुआ।
ज्ञात हो की आरएसएस शाखा की यहां पर शुरुआत मास्टर बालगोविंद त्रिपाठी द्वारा विगत बीस वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। शाखा के साथ साथ अब यहां पर रोज प्रभात वर्मा जी योग आसन आदि नियमतः करते आ रहे है।
कार्यक्रम में शामिल अधिवक्ता स्वयं सेवक अनूप कल्याणी ने संबोधित करते हुए कहा की ये समझना जरूरी है कि आखिर संघ की स्थापना कैसे और कब हुई और किस तरह ये संगठन आप 9 दशकों बाद दुनिया के सबसे बड़े संगठन के रूप में खुद को स्थापित कर चुका है। दुनिया के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना केशव बलराम हेडगेवार ने की थी। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ 27 सितंबर 1925 को विजयदशमी के दिन आरएसएस की स्थापना की गई थी।
वरिष्ठ स्वयं सेवक डा. आरएस गुप्ता ने कहा इस साल विजय दशमी के दिन संघ अपने 97 साल पूरे कर लिया है। और 2025 में ये संगठन 100 साल से उपर हो जाएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बबलू सिंह, आलोक श्रीवास्तव, हरिहर श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, राजकुमार, दिनकर, अरविंद गुप्ता, जयशंकर, आंसू तिवारी, गोविंद जी आदि सदस्य शामिल थे।