Advertisement
अब तकअभी तकबाराबंकी

राम मंदिर निर्माण में किसानों का योगदान

टिकैतनगर (बाराबंकी): भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण में आम लोगों की सहभागिता हेतु मंदिर निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत चेयरमैन जगदीश प्रसादत गुप्ता ने पूरेडलई ब्लॉक के कई गांवो में जनसंपर्क किया। उन्होंने चिर्रा गांव में राम मंदिर निर्माण में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हेतु धन संग्रह के लिए बैठक आयोजित की। बैठक में एक समिति का भी गठन किया गया,जो घर-घर जाकर लोगों से धन संग्रह करेंगे। जिसे राम मंदिर निर्माण के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद उन्होंने डालमऊ,अकबरपुर,मंगरौडा,कूढा सुखीपुर,खजुरी,नियामतपुर,गांव में लोगों से जनसंपर्क कर निधि समर्पण से आग्रह किया। और ग्रामीणों को कूपन भी प्रदान किये। बैठक में चेयरमैन ने कहा कि राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का वर्षो पुराना सपना साकार हो रहा है। इस ईश्वरीय कार्य के लिए हम सबों को तन मन धन से सहयोग करना है। राम जन्मभूमि मंदिर ऐतिहासिक होगा और मंदिर में पूरे देश के लोगों के सहयोग से यह कार्य पूर्ण होगा। इसलिए पूरी उत्साह और मेहनत के साथ धन संग्रह अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि निधि समर्पण अभियान का मूल उद्देश्य यह है कि भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण में सभी लोगों की सहभागिता हो। श्रीराम का जीवन आम लोगों के साथ बीता। उन्होनें समाज के दबे कुचले लोगों को सम्मान दिया। वन गमन से लेकर लंका विजय तक आम लोग उनके सहयोगी रहे। इसलिए अयोध्या में श्रीराम लला के भव्य मंदिर के निर्माण में आम लोगों की सहभागिता का विशेष महत्व है। उन्होंने आम लोगों से निधि समर्पण अभियान में अपना योगदान करने का आग्रह किया। शोभा नंद द्विवेदी बब्बन द्विवेदी, युगल किशोर शुक्ला, रविकांत दीक्षित विधाराम मौर्य,राम अक्षयवर लोधी,जगराम लोधी,विजय राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।

advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!