बाराबंकी
राष्ट्रवादी किसान क्रांति दल महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बनी वंदना सिहं

बाराबंकी। राष्ट्रवादी किसान क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी का गठन व विस्तार लगातार चल रहा है। वही प्रदेश अध्यक्ष क्षेत्र में लगातार पार्टी के लिए क्षेत्र व जनपदों का दौरा भी कर रहे हैं। पार्टी की नीतियों के बारे में घर घर जाकर लोगों को बता रहे हैं। वही सोमवार को बाराबंकी मे प्रदेश अध्यक्ष रामजी तिवारी ने दौरा किया और बंदना सिंह को महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने लोगों को से यह भी अपील किया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और घर से निकलने से पहले माक्स का प्रयोग अवश्य करें, वही प्रदेश अध्यक्ष के साथ महामंत्री शिव कैलाश शुक्ला, जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्या,जिला प्रभारी केके यादव मौजूद रहे।