google.com, pub-9350857596296458, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Advertisement
अब तकअभी तकबाराबंकी

मिशन शक्ति जागरूकता अभियान का किया आयोजन

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

नारी है तभी हम है-क्षेत्राधिकारी
मिशन शक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन जी०एस०एम० इंटर कालेज बारिनबाग में किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व व संचालन सोशल ऐक्टिविस्ट सूरज सिंह सूर्यवंश ने किया।
सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान में चलाई जा रही मिशन शक्ति सहित अन्य सेवाओं को भी विस्तृत रूप से बताया गया।IMG 20201023 WA0071
जागरूकता कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी रामसनेही घाट पंकज कुमार सिंह ने बताया-नारी है तभी हम है,नारी समाज की नींव है।उसका सम्मान और आदर सिर्फ दिखावा नहीं हमारे संस्कार में होना चाहिए।बढते अपराधों और अपराधियों से डरना नहीं है उसका हमें डटकर सामना करना है।
टिकैतनगर कोतवाली निरीक्षक आलोक वर्मा ने बताया-पुलिस आपकी मित्र है आपको कोई भी समस्या हो हमें बताइए। कोई भी आपके साथ गलत व्यवहार करता है आप महिला हेल्पलाइन नंबरों पर सुचना दिजिए आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा और गलत करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।IMG 20201023 WA0070
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बारिनबाग चौकी इंचार्ज पशुपति नाथ तिवारी व कालेज प्रबंधक उमेश चन्द्र सिंह ने भी नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र मिश्र, शिवम् मिश्रा, उपनिरीक्षक सौम्य जायसवाल, एंटी रोमियो प्रभारी प्रिया सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

advertisement

Related Articles

Back to top button