महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में भूतभावन भगवान भोलेनाथ के मंदिर शिवालयों में विविध कार्यक्रम आयोजनों की रही धूम

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में भूतभावन भगवान भोलेनाथ के मंदिर शिवालयों में आज विविध कार्यक्रम आयोजनों की धूम रही। जिले भर के शिव मंदिरों में भोर प्रहर से ही श्रदालु भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। अपने आराध्य के जलाभिषेक एवं पूजन अर्चन के साथ ही भव्य भण्डारा देर रात तक बदस्तूर जारी रहा।
जनपद मुख्यालय के निकट सूतमिल कालोनी परिसर स्थित शिव मंदिर में समाजसेवी अंकुर मिश्रा, मनीष सिंह, ज्ञानेन्द्र आर्या, अजय प्रताप सिंह के संयोजन में भव्य भण्डारा कार्यक्रम का आयोजन किया। चौबीस घंटे का ओम नम: शिवाय सम्पूर्ण होने उपरांत श्रद्धालुओं शिवम मिश्रा, सचिन सिंह, अतुल सिंह द्वारा रुद्राभिषेक एवं सैकड़ों लोगों द्वारा सुबह पहर से ही जलाभिषेक कर विधिवत पूजा अर्चना की गयी। सूत मिल मंदिर परिसर में आयोजित भव्य भण्डारा में क्षेत्रीय सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में में परमेश्वर शुक्ला, सोनू शुक्ला, सौरभ वर्मा, मनीष वर्मा, मनोज यादव, फिरोज अहमद, सोनू महाराज, लवकुश वर्मा, विनय सिंह, सोनू सिंह, देवश मिश्रा, लवकुश शरण आनंद, आसिफ हुसैन, अदीब किदवई, अनिल कुमार यादव, कल्बे अली रज़ा, विजय सिंह, नीरज शर्मा, विवेक कुमार सिंह, जमनेश कनौजिया, राहुल रावत, रोहित सिंह, राज सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।