Advertisement
बाराबंकी

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर उमड़ा शिव भक्तों का जनशैलब

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

रामनगर बाराबंकी। प्राचीन श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर महादेवा तीर्थ सहित सभी शिवालयों पर महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तों ने भूत भावन भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक किया। शिव भक्तों ने भूत भावन भगवान भोलेनाथ को जल बेलपत्र पुष्प दूध बेर गन्ना धतूरा भांग इत्यादि अर्पित कर पूजन अर्चन किया।
प्राचीन श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर महादेवा में महाशिवरात्रि पर गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जल पुष्प बेलपत्र गुर्च बेर इत्यादि अर्पित कर पूजन अर्चन किया। शिव भक्ततो का मानना है कि इस दिन जलाभिषेक विधि विधान से पूजन करने से मनुष्य के द्वारा जाने अनजाने हुए सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। महाशिव रात्रि पर श्रद्धालु दूर दराज से आकर भूत भवन भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। शिव शिवरात्रि पर्व के दौरान होने वाली भक्तों की भीड़ को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चुस्त दुरुस्त रहा। एसओ रामनगर राम चंद्र सरोज चौकी प्रभारी महादेवा वेद प्रकाश शर्मा व रामसनेहीघाट से आये Si राजेश कुमार गुप्ता व Si अभिमन्यू शुक्ला व थाना रामनगर का पूरा पुलिस बल ड्यूटी पर मुस्तैद रहे।

advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!