Advertisement
अब तकअभी तकसिद्धार्थनगर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय स्वतंत्र देव सिंह जी का हुआ भव्य स्वागत

सिद्धार्थनगर । उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय स्वतंत्र देव सिंह जी का हुआ भव्य स्वागत, जिसमें सिद्धार्थनगर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कुमारी मोनी पांडे ने चांदी का मुकुट पहनाकर और देश के हिंदू जनमानस के आस्था के प्रतीक भगवान राम की जन्मभूमि के भव्य मंदिर के चित्र सहित सीनरी देकर किया भव्य स्वागत , साथ ही प्रदेश सरकार के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री, सांसद, क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष को चांदी जड़ित कलम देकर किया सम्मान ,वही महिला मोर्चा की बहनों ने इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर प्रदेश अध्यक्ष सहित सम्मानित अतिथियों का रोली तिलक लगाकर उनकी अगवानी कर पुष्प वर्षा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आदरणीय गोविंद माधव जी ने किया, कार्यक्रम का संचालन विजय कांत चतुर्वेदी जी ने किया ,कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल, शिक्षा मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह विधायक कपिलवस्तु एवं डुमरियागंज विधायक क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह जी , जिला महामंत्री महिला मोर्चा अरुण मिश्रा जी एवं भाजपा के समस्त पदाधिकारी की मौजूदगी रही।

advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!