भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज मौर्या के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण
सिद्धार्थनगर-ब्यूरोचीफ (विजय पाल चतुर्वेदी)
भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख खुनियांव मनोज मौर्या के जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष नीलेश चौधरी के नेतृत्व में शोहरतगढ़ व चिल्हिया मण्डल में कार्यकर्ताओं ने एक दर्जन स्थानों पर वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण करके उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना की। उनके जन्मदिवस पर जरूरतमंद किसानों को मास्क वितरण किया गया। साथ ही साथ कार्यकर्ताओं ने पल्टादेवी मंदिर में पूजा अर्चना कर जिलाध्यक्ष मनोज मौर्य के लंबी उम्र की कामना की पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान नीलेश चौधरी ने कहा जिलाध्यक्ष मनोज मौर्य एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं, लॉक डाउन के दौरान मनोज मौर्य जी ने समाज के लिए बेहतर कार्य किया है,मास्क,राशन,लंच पैकेट आदि सिद्धार्थनगर के तमाम जरूरतमंद लोगों के घर तक पहुंचाया है, वह एक असली कोरोना योद्धा है, हमें गर्व है हम उनके मार्गदर्शन में कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चंदन पांडये,मण्डल महामंत्री गुप्ता,अनिल चौधरी,मण्डल प्रभारी दीप चंद साहनी , संदीप,विंध्याचल चौधरी,सचिन गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।