भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुमारी मोनी पान्डेय ने श्रीमती वानती श्रीनिवासन को दी बधाई
श्रीमती वानती श्रीनिवासन को महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से देश की नारी शक्ति को गति मिलेगी -कुमारी मोनी पांडेय
सिद्धार्थनगर -ब्यूरो चीफ विजय पाल चतुर्वेदी
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कुमारी मोनी पान्डेय ने महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानती श्रीनिवासन को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संपूर्ण भारतवर्ष की नारी जागृतभाव के साथ संगठन से जुड़ा ने का कार्य करेंगी और बूथ स्तर पर सर्व समाज की हमारी बहने अपनी पूरी ताकत के साथ संगठन को मजबूती देती हुई वट वृक्ष में फल लगाने का काम करेंगी इससे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर जी ने भी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य किया जिससे हमारी बहने मजबूती के साथ नेतृत्व की कुमारी मोनी पान्डेय ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के प्रति भी आभार व्यक्त किया है कि उन्होंने ऐसी मातृशक्ति को संगठन की जिम्मेदारी दी है हम सब बहने उनके साथ मिलकर महिला मोर्चा की ताकत को बूथ स्तर पर संगठित करते हुए भाजपा से अधिक से अधिक बहनों को जोड़ने का काम करेंगे भाजपा महिला मोर्चा सिद्धार्थनगर की जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि देश की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगी जो कि आगामी दिनों में अपना स्वयं का नेतृत्व कर सके और उन्हें ताकतवर बना कर आगे बूथ स्तर पर खड़ा कर सके जो भी वह कार्यक्रम हम सब बहनों को सौंपेंगी उन्हें मतदान केंद्रों तक ले जाने का काम हमारी भाजपा महिला मोर्चा की बहनें करेंगी कुमारी मोनी पान्डेय ने कहा कि श्रीमती वानती श्रीनिवासन तमिलनाडु में भाजपा संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर कार्य करते हुए उन्होंने संगठन को गति प्रदान की अब महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व मिलने से वे सर्व समाज की बहनों के साथ मिलकर पूरे देश में संगठन को आगे बढ़ाने के लिए अपना मार्गदर्शन हम सब बहनों को देकर महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का काम करेंगी मोनी पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो भी योजनाएं है हम सब महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सर्व समाज की बहनों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे यह जिम्मेदारी भी हम सब बहनों की है कि नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का हम सब बहनों को समय-समय पर मार्गदर्शन मिलेगा तो निश्चित ही हैं हमें ऊर्जा प्राप्त होगी और आगे आने का अवसर प्रदान होगा भाजपा नेत्री कुमारी मोनी पान्डेय ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उनको सौंपी है हम सब बहने नवनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानती श्रीनिवासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे।