नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा समन्वयक प्रियंका चौहान के नेतृत्व में आज बुद्धवार को क्लीन विलेज, ग्रीन विलेज अभियान व नेहरू युवा मण्डल का किया गया गठन
![](https://up-breakingnews.com/wp-content/uploads/2020/07/IMG-20200708-WA0127.jpg)
स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
जहांगीराबाद, बाराबंकी, 08 जुलाई। अनलॉक कोरोना कॉल को ध्यान में रखते हुए नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा समन्वयक प्रियंका चौहान के नेतृत्व में आज बुद्धवार को क्लीन विलेज, ग्रीन विलेज अभियान और नेहरू युवा मण्डल का गठन किया गया। युवा और युवती मण्डलों का गठन ग्राम प्रधान शत्रोहन की अध्यक्षता में अध्यक्ष प्रिंस, सचिव अभिषेक, उपाध्यक्ष मो0 फारूक, तथा इसी दौरान युवती मण्डल में अध्यक्ष अंजली मौर्या, सचिव पूजा मौर्या, उपाध्यक्ष रुकसार बानो का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बताते चलें कि विकास खण्ड बंकी की ग्राम पंचायत पिपरौली में क्लीन विलेज, ग्रीन विलेज अभियान के तहत नवगठित युवा मण्डल के पदाधिकारियों, सदस्यो एवं हल्का लेखपाल गौरव यादव ने वृहद रूप से नीम, आम, सहजन, अमरूद, नींबू, और अर्जुन के 175 वृक्षों को रोपित कर मिशाल कायम की। ततपश्चात उपस्थित लोगों को नेहरू युवती मंडल गनौरा की अध्यक्ष प्रीति के द्वारा बताया गया कि गांव को स्वच्छ एवं साफ सुथरा रखने का संकल्प दिलाया। हल्का लेखपाल गौरव यादव ने कहा कि वृक्ष वातावरण को शुद्ध व स्वच्छ बनाते है। इनकी जड़ें भूमि के कटाव को रोकती है। कार्यक्रम प्रभारी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका नेहा मौर्या ने बताया कि मानव के जीवन को सुखी, समृद्ध व संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण का अपना विशेष महत्व है। इसी दौरान प्रधान प्रतिनिधि बृजेश कुमार मौर्या ने। उपस्थित नवगठित मण्डल की थर्मल स्केनिंग की और सभी को शुभकामनाएं दी।
इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि बृजेश कुमार मौर्या, आफरीन बानो, शिवानी, प्रेमलता, प्रीति, अभिषेक मौर्या, शत्रोहन, हल्का लेखपाल गौरव यादव एवं ग्रामीण मौजूद रहे।