बाराबंकी
नेहरू युवा केंद्र जिला युवा समन्वयक की प्रियंका सिंह चौहान के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण का आयोजन किया गया
![](https://up-breakingnews.com/wp-content/uploads/2020/06/IMG-20200605-WA0227.jpg)
देवां, बाराबंकी, 05 जून। नेहरू युवा केंद्र जिला युवा समन्वयक की प्रियंका सिंह चौहान के नेतृत्व में आज शुक्रवार को विकास खंड देवा की ग्राम पंचायत सिपहिया में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के युवती मंडल की अध्यक्ष एवं युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका शिवकुमारी ने बताया कि वृक्षारोपण हमारे जीवन का बहुमूल्य योगदान है वृक्षों से हमारे जीवन के लिए ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है, इसलिए वृक्ष हमारे जीवन यापन के लिए बहुत उपयोगी हैं। वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ।
इस मौके पर उपस्थित वंदना गौतम, चांदनी, सीमा, अशोक, दीपक व मनोज कुमार आदि ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।