दिल्ली
तीन राज्यों में खरीफ विपणन मौसम 2023-24 में 12.21 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद से 99,675 किसानों को लाभ
![](https://up-breakingnews.com/wp-content/uploads/2023/10/image001C2S6.png)
रिपोर्ट:-शमीम
खरीफ विपणन मौसम (केएमएस) 2023-24 हाल ही में शुरू हुआ है और 03.10.2023 तक, तमिलनाडु, पंजाब और हरियाणा राज्यों में 12.21 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिससे 99,675 किसानों को 2689.77 करोड़ रूपए के एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) का लाभ हुआ है।