अज्ञात कारणों के चलते युवक ने खुद को मारी गोली, मौत
![up-breaking-logo](https://up-breakingnews.com/wp-content/uploads/2023/05/output-onlinepngtools-2-600x470.png)
जनपद मैनपुरी। थाना क्षेत्र वेवर के ग्राम निवासी विक्कापुर में एक 37 बर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपनी लाइसेन्सी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक शराब पीने का आदी था। जो दो दिन ही दिल्ली से लौट कर आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है।
बताते चले कि थाना बेवर क्षेत्र के ग्राम विक्कापुर निवासी 37 बर्षीय जिनोद कुमार पुत्र रूकुम सिंह यादव दिल्ली एक एटीएम कंपनी की कैशवैन में गार्ड की नौकरी करता था। जो शराब पीने का आदी था। जो दो दिन पहले ही दिल्ली से वापस अपने घर आया था। ग्रामीणों के अनुसार लॉकडाउन होने की बजह से उसे कंपनी के लोग गाड़ी से छोड़ने आए थें। रविवार को जिनोद ने अपने ही घर में अज्ञात कारणों के चलते अपनी लाइसेन्सी बंदूक से अपनी ठोड़ी पर गोली मार ली। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे आनन फानन में उसे जिला अस्पातल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है।