Advertisement
उत्तर प्रदेशबाराबंकी

देश की आत्मा है किसान; संतोष सिंह

ब्यूरो चीफ दिलीप कुमार मिश्रा।

रामनगर, बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन भदौरिया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर हाकिम सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में गुरुवार दोपहर गणेशपुर बहराम घाट बाराबंकी के केंद्रीय कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लगभग दो दशक से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने संगठन की सदस्यता ली सदस्यता के उपरांत सर्वसम्मति से संतोष सिंह एडवोकेट को भाकियू भदौरिया का राष्ट्रीय सलाहकार मनोनीत किया गया। उपस्थित दर्जनों पदाधिकारियों ने मनोनीत राष्ट्रीय सलाहकार श्री संतोष सिंह एडवोकेट का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया इस अवसर मीडिया से मुखातिब होते हुए श्री संतोष सिंह ने कहा देश की जान किसानों में बसती है भोजन के बगैर अधिक समय तक कोई भी व्यक्ति जिंदा नहीं रह सकता इसलिए किसान देशवासियों के लिए फरिश्ता है जिसका महत्व हम सभी को समझना संगठन ने आज जो हमें जिम्मेदारी दी है उसे निभाने की पूरी कोशिश करूंगा एक अधिवक्ता होने के नाते किसानों को न्याय दिलाने की पुरजोर कोशिश करूंगा,राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर हाकिम सिंह भदौरिया ने कहा संगठन को स्वच्छ छवि के संतोष सिंह एडवोकेट के संगठन में आने से किसानों को बल मिलेगा जिसकी संगठन को जरूरत थी,राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर छत्रसाल सिंह,राष्ट्रीय संयोजक बाबादीन चौहान,राष्ट्रीय मुख्य महासचिव डॉ रामकुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राष्ट्रीय मुख्य सचिव कृष्णपाल शर्मा दीक्षित,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्र कुमार चौहान,राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार राम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा शिवानी सिंह,राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद साबिर,राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार शुक्ल,मुख्य प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ संजय तिवारी,प्रदेश प्रवक्ता ललित कुमार पांडे,प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह सरल,प्रदेश सलाहकार देवेंद्र मौर्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यशवंत सिंह, मंडल अध्यक्ष अयोध्या ध्रुव कुमार सिंह,जिला प्रभारी बाराबंकी विमलेश कुमार वर्मा, जिला अध्यक्ष विवेक कुमार यादव एडवोकेट, उमेश तिवारी जिला मुख्य मीडिया प्रभारी,शैलेंद्र पटेल जिला मीडिया प्रभारी,जिला अध्यक्ष युवा रामानंद, फतेहपुर तहसील अध्यक्ष सुजीत कुमार,गणेशपुर ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार अवस्थी दीपू सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।उपस्थित सभी पदाधिकारियों व किसानों का राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर हाकिम सिंह भदौरिया ने आभार व्यक्त किया।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Sorry !!