![](https://up-breakingnews.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211207-WA0019-780x470.jpg)
30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
रिपोर्ट -बृजेश कुमार
फतेहपुर, बाराबंकी – जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/ वांछित अभियुक्तों/ वारंटीओं की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा 7/ 12/ 2021 को थाना बड्डूपुर पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त गण 1. परवीन पुत्र राम भजन निवासी कुंवरपुर मोहम्मदी खीरी 2.धर्मपाल पुत्र रविंद्र 3. सुखपाल पुत्र पातीराम निवासीगण टिकरी निगोही शाहजहांपुर को दिनांक 6/12/ 2021 को गिरफ्तार किया गया अभियुक्तगण के कब्जे से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। अभियुक्त गण के विरुद्ध थाना बड्डूपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 240- 242/ 2021 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की।
नाम पता अभियुक्त-
1. परवीन पुत्र राम भजन निवासी कुंवरपुर मोहम्मदी खीरी
2. धर्मपाल पुत्र रविंद्र निवासी टिकरी निगोही शाहजहांपुर
3. सुखपाल पुत्र पातीराम निवासी टिकरी निगोही शाहजहांपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. थानाध्यक्ष बड्डूपुर गजेंद्र प्रताप सिंह
2. उप निरीक्षक राधेश्याम गुप्ता
3. हेड कांस्टेबल सलीमुद्दीन
4. कांस्टेबल पंकज
5. आबकारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार तिवारी